• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Sunday, May 11, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

इन फिल्मों के एक सीन के लिए बॉलीवुड एक्टर्स ने पहन लिए थे लड़कियों के कपड़े, आज भी होते हैं ट्रोल

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर फिल्म के प्रोड्यूसर्स और मेकर्स फिल्म को एंटरटेनमेंट से भरने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। अबलोगो को एंटरटेन करने के लिए अगर एक्टर को अपना जेंडर चेंज कर लड़की का रोल प्ले करना पड़े तो भी एक्टर्स ऐसा करने के लिए एक दम तैयार रहते है।

आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए उन सभी फिल्मों का जिक्र करने जा रहे हैं जिसमे फिल्म के मुख्य अभिनेताओं को लड़की के कपड़े पहनकर रोमांस करना पड़ा था:

1. हमशकल्स

फिल्म हमशकल्स में सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर को मुख्य भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म के एक सीन में तीनों अभिनेताओं को स्विमसूट पहनना पड़ा था और इस सीन के लिए तीन अभिनेताओं को खूब ट्रोल होना पड़ा था।

2. गोलमाल रिटर्न्स

गोलमाल सीरीज को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्म सीरीज माना जाता है। इस फिल्म सीरीज के सेकंड पार्ट में अजय देवगन, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े को औरतों के आउटफिट में देखा गया था।

3.लक्ष्मी

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी ने लोगों के बीच खूब लोकप्रियता मिली थी लेकिन इस फिल्म के एक सीन ने अक्षय कुमार को ट्रोल होने पर मजबूर कर दिया था। बता दे इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में अक्षय कुमार खुद ट्राहस्जेंडर बन नाचने लगे थे।

4. अपना सपना मनी मनी

फिल्म “अपना सपना मनी मनी” में रितेश देशमुख ने लड़की बन अनुपम खेर पर खूब डेरे डाले थे और फिल्म में रितेश को अपने रोल के लिए काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

5. स्टाइल

फिल्म स्टाइल में शर्मन जोशी और साहिल खान को अपने लुक और एक्टिंग की वजह से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इस फिल्म में भी दोनो अभिनेताओं ने एक सीन के लिए खुद को लड़की बना लिया था और उनके मुंह से निकल रही लड़की की बनावटी आवाजों ने तो लोगों को पेट पकड़कर हसने को मजबूर कर दिया था।

6. चाची 420

फिल्म चाची 420 में तो कमल हसन ने अपने किरदार से हर किसी को पूरी तरह चौका दिया था। इस फिल्म में उन्होंने अपोजिट जेंडर का बहुत ही बेहतरीन रोल प्ले किया था। आज भी लोग उनको इस रोल के लिए काफी ज्यादा प्यार देते हैं।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra