• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Thursday, January 26, 2023
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बॉलीवुड की इन 6 अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड फिल्मों में भी छोड़ी है अपने अभिनय की छाप

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्री है जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना बेहतरीन अभिनय करके दिखाया है। इन बेहतरीन अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा के अलावा, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय और तब्बू का नाम शामिल है।

तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।

1. प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम टॉप पर है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना नाम कमाया है।

देसी गर्ल ने क्वांटिको नाम की सुपरहिट वेब सीरीज के अलावा बेवॉच जैसी फिल्म में अभिनय करके लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। इसके अलावा वो अपने पति निक जोनस के साथ म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी है।

वो आखिरी बार बड़े परदे पर 2021 में आयी हॉलीवुड फिल्म द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स में काम करती हुई नजर आयी थी। इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में भी काम कर रही है।

2. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का दम दिखाया है।

उन्होंने हॉलीवुड सुपर स्टार विन डीजल के साथ xxx: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में काम किया है और यह फिल्म 2017 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी।

दीपिका की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो सर्कस, पठान और प्रोजेक्ट के में काम कर रही है। वहीं वो आखिरी बार 2021 में आयी गहराईयां फिल्म में नजर आयी थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

3. ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने मॉर्डन से लेकर क्लासिकल रोल्स में अपने बेहतरीन अभिनय से से फैन्स को अपना दीवाना बना दिया है। ऐश्वर्या राय हॉलीवुड में कॉलिन फर्थ और सर बेन किंग्सले जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं।

उन्होंने ब्राइड एंड प्रेजुडिस, प्रोवोक्ड, द लास्ट लीजन, द पिंक पैंथर 2 के अलावा द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस जैसी हॉलीवुड फिल्म में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन में काम कर रही है।

4. शबाना आजमी

शबाना आजमी के अभिनय की दीवानी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड भी है। उन्होंने उस दौर में हॉलीवुड में प्रवेश किया जब कम ही बॉलीवुड अभिनेत्रियां वहां काम कर पाती थी।

शबाना आजमी ने 90 के दशक में मैडम सौसत्जका और सिटी ऑफ जॉय जैसी हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है।

शबाना आजमी की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो बॉलीवुड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हॉलीवुड की फिल्म व्हाट्स लव गॉट टू डू विथ इट? में काम कर रही है।

5. तब्बू

तबु के बेहतरीन अभिनय का हर कोई दीवाना है। अपने बेहतरीन अभिनय के जरिये ही उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया है।

उन्होंने नेमसेक और लाइफ ऑफ पाई जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। दोनों ही फिल्मों में उनके अभिनय की तारीफ की गयी है।

तब्बू की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो भूल भुलैया 2, कुत्ते, खुफिया, भोला और दृश्यम 2 में काम कर रही है।

6. मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद मल्लिका शेरावत ने पॉलिटिक्स ऑफ लव, टाइम रेडर्स में अभिनय किया है। मल्लिका आखिरी बार बू सबकी फटेगी नाम की वेब सीरीज में काम करती हुई दिखाई दी थी।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra