• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, May 9, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में निभाया है नेगेटिव किरदार

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रयां है जिन्होंने फिल्मों में नेगेटिव रोल करके दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। जब दर्शकों ने इन्हें नेगेटिव रोल बड़े परदे पर निभाते हुए देखा तो इन्हें लेडी गैंगस्टर बुलाने लगे।

तो आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने बड़े परदे पर विलेन की भूमिका निभाकर वाहवाही बटोरी है।

1. प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो अब हॉलीवुड की उड़ान भर चुकी हैं। उन्हें आपने अक्सर फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाते हुए देखा होगा। प्रियंका ने एक्शन फिल्मों में भी काम किया है।

प्रियंका ने 2004 में आई फिलोम फिल्म ऐतराज में एक विलेन की भूमिका निभाते हुए नजर आयी थी। उनके द्वारा निभाए गए इस नेगेटिव किरदार की दर्शकों और क्रिटिक्स ने जमकर तारीफ की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही थी।

इस फिल्म में प्रियंका के साथ अक्षय कुमार और करीना कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था।

2. ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर रोमांटिक रोल ही बड़े परदे पर निभाए है लेकिन एक फिल्म ऐसी भी है जिसमें वो नेगेटिव रोल करती हुई दिखाई दी थी। उन्होंने 2004 में बड़े परदे पर रिलीज हुई फिल्म ‘खाकी’ में एक विलेन की भूमिका मेंनिभाई थी।

इस फिल्म में ऐश के साथ अक्षय कुमार,अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और तुषार कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इस खलनायिका के किरदार में ऐश्वर्या खूब जंची थी। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म को दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार दिया था।

3. काजोल

इस लिस्ट में अभिनेत्री काजोल भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गयी है। काजोल को आपने ज्यादातर फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाते हुए ही देखा होगा लेकिन 1997 में आई फिल्म गुप्त: द हिडन ट्रुथ में उन्होंने विलेन की भूमिका अदा की थी।

दर्शकों को यह फिल्म और उनका अभिनय काफी पसंद आया था। इस फिल्म में उनके अलावा बॉबी और मनीषा कोइराला भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म को राजीव राय ने डायरेक्ट किया था।

4. कंगना रनौत

कंगना हमेशा से ही लीग से हटकर फिल्में करती हुई नजर आयी है। इसीलिए आज वो इतनी सफल अभिनेत्री है। कंगना ने लव रोमांस, कॉमेडी से लेकर एक्शन हर जॉनर की फिल्म में अभिनय किया है।

यहां तक कि कंगना ने 2014 में आई फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ में लेडी गैंगस्‍टर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ वीर दास, पीयूष मिश्रा, कुमुद मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म में कंगना के अभिनय की काफी तारीफ की गयी थी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पायी। इस फिल्म को साई कबीर ने डायरेक्ट किया था।

5. भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो हमेशा से ही अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। फिर चाहे फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में मोटी लड़की का किरदार निभाना हो या कोई सोशल मैसेज दना हो।

हर किरदार में उन्होंने अपने आप को साबित करके दिखा दिया है और इसी वजह से उनकी गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में की जाती है।

भूमि ने 2019 में आई फिल्म फिल्म ‘सोन चिरैया’ में विलेन की भूमिका निभाई थी इस फिल्म में उन्होंने एक डकैत का किरदार निभाया था।

इस फिल्म में उनके साथ दिवगंत अभियंता सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा नजर आये थे। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने अपना भरपूर प्यार दिया था। इस फिल्म को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया था।

6. श्रद्धा कपूर

2017 में आयी फिल्म हसीना पारकर में श्रद्धा कपूर एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए दिखाई दी थी। इस फिल्म में उन्होंने गैंगस्टर का नेगेटिव किरदार किरदार निभाकर साबित कर दिया कि उन्हें कोई भी किरदार निभाने को दे दिया जाए उसे वो कर लेंगी।

इस फिल्म में दर्शकों ने उनके अभिनय की जमकर तारीफ की लेकिन फिल्म की कहानी उन्हें पसंद नहीं आयी और इसी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी। इस फिल्म को अपूर्वा लाखिया ने डायरेक्ट किया था।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra