• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Thursday, July 3, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बॉलीवुड इंडस्ट्री की इन 5 अभिनेत्रियों का अपनी बेटियों का करियर बनाने में निकल गया तेल

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 19, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने अभिनय से इस इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है। इन अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय साथ खूबसूरती से भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है।

उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देकर कई अवॉर्ड अपने नाम किये लेकिन उनकी बेटियों को बॉलीवुड में ज्यादा सफलता नहीं मिली।

तो आज हम आपको बॉलीवुड की हिट मदर और उनकी फ्लॉप बेटियों के बारें में बताने जा रहे है।

1) शर्मिला टैगोर-सोहा अली खान

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट दी है। उन्होंने कश्मीर की कली, अमर प्रेम, आराधना जैसी कई यादगार फिल्में दी है।

वहीं उनकी बेटी सोहा अली खान अपनी माँ जितनी सफल नहीं हो पायी।

सोहा ने दिल मांगे मोर, रंग दे बसंती, तुम मिले, घायल वन्स अगेन जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है लेकिन उनका करियर नहीं चल सका जैसा की उनकी माँ का चला था।

2) हेमा मालिनी- ईशा देओल

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। ड्रीम गर्ल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है।

70 से लेकर 80 के दशक में हेमा ने सफलता की ऊंचाइयों को छुआ। जब इनकी बेटी ईशा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की लेकिन अपनी माँ की तरह वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही।

धूम, नो एंट्री जैसी फिल्मों को छोड़कर उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

वो अब 4 मार्च को रुद्रा: द एज ऑफ डार्कनेस नाम की वेब सीरीज से वापसी कर रही है। इस वेब सीरीज में उनके साथ अजय देवगन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

3) डिंपल कपाड़िया- ट्विंकल खन्ना

डिंपल ने 16 साल की उम्र में सन 1973 को फिल्म ‘बॉबी‘ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से डिंपल ने लोगों के दिलो पर अपनी छाप छोड़ी है।

अभिनेत्री ने अपने करियर में नरसिम्हा, राम लखन, दिल आशना है इजैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

वहीं उनकी बेटी ट्विंकल ने 1995 में आई फिल्म बरसात से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

ट्विंकल ने इसके बाद जान, इतिहास, जोड़ी नं. वन जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन बॉलीवुड में इनका सिक्का नहीं चला।

उन्होंने 2001 में अभिनेता अक्षय कुमार से शादी कर ली। इस कपल के एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा है।

4) तनुजा मुखर्जी- तनीषा मुखर्जी

तनुजा की गिनती बॉलीवुड में सफल अभिनेत्रियों में की जाती है। तनुजा ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी दो बेटियां काजोल और तनीषा है।

काजोल तो बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री बन गयी लेकिन उनकी छोटी बेटी तनीषा बॉलीवुड में फ्लॉप हो गयी। तनीषा ने पॉपकॉर्न खाओ! मस्त हो जाओ, नील ‘एन’ निक्की, टैंगो चार्ली जैसी फिल्मों में काम किया है।

तनीषा को अपनी मां के मुकाम की आधी सफलता भी हाथ नहीं लगी। वो आखिरी बार बड़े परदे पर 2016 में आयी फिल्म अन्ना में नजर आयी थी।

5) माला सिन्हा- प्रतिभा सिन्हा

माला सिन्हा ने काफी लंबे समय तक बॉलीवुड में काम किया है। लोग आज भी उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें याद किया करते है लेकिन इनकी बेटी को शायद ही कोई जानता होगा।

फिल्म राजा हिन्दुस्तानी का परदेसी गाना सभी को याद होगा। उस गाने में जो लड़की बंजारन बन कर डांस कर रही थी वो माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा है। प्रतिभा ने बॉलीवुड में इस तरह की ही छोटे-छोटे रोल किया है।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra