• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Thursday, June 19, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

भारतीय सिनेमा की इन 12 फिल्मों में साउथ और बॉलीवुड के कलाकार दिखाई देंगे एक साथ

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 18, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सारी फिल्में इन दिनों बॉयकॉट ट्रेंड का सामना कर रही है और जिसकी वजह से इन फिल्मों को काफी ज्यादा नुकसान भी हो रहा है।

इन सभी फिल्मों में लाल सिंह चड्ढा को सबसे बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है। बॉयकॉट ट्रेंड ने इस फिल्म को भारत में सुपर फ्लॉप घोषित करा दिया है जबकि यह फिल्म विदेशों में सुपरहिट रही है।

इस बॉयकॉट ट्रेंड में अब बॉलीवुड के अभिनेता भी काफी ज्यादा सतर्क हो चुके हैं और वह भी साउथ की फिल्मों की तरफ रुख कर रहे हैं।

आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने उन सभी फिल्मों का जिक्र करने वाले हैं जिसमें साउथ और बॉलीवुड के सुपरस्टार एक साथ दिखाई देंगे:

1. द गॉडफादर

इस फिल्म को तेलुगु भाषा में बनाया जा रहा है और इस फिल्म में साउथ मेगास्टार चिरंजीवी के साथ नयनतारा को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं।

2. आदिपुरुष

इस फिल्म का बजट 400 करोड़ का बताया जा रहा है इस फिल्म में रामायण की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रभास कृति सेनन और सैफ अली खान साथ दिखाई देने वाले हैं।

3. प्रोजेक्ट के

इस फिल्म का असली टाइटल अभी तक नहीं बताया गया है इस फिल्म में भी लीड रोल में प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और अमिताभ बच्चन जैसे लीड कैरेक्टर दिखाई देंगे।

4. भाईजान

इस फिल्म को पहले “कभी ईद कभी दिवाली” के नाम से रिलीज किया जाना था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ तेलुगू सुपरस्टार वेंकटेश और साउथ की जानी मानी अभिनेत्री पूजा हेगडे दिखाई देने वाली है।

5. गुड बाय

इस फिल्म को एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ही साथ साउथ की सुपर क्वीन रश्मिका मंदाना भी लोगों को दिखाई देंगी।

6. एनिमल

इस फिल्म को कबीर सिंह के डायरेक्टर द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ ही साथ रणबीर कपूर, अनिल कपूर भी दिखाई देने वाले हैं।

7. स्पिरिट

इस फिल्म में भी लीड रोल में साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा करीना कपूर साथ में दिखाई देने वाली हैं।

8. मेरी क्रिसमस

फिल्म के जरिए साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति अपना बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ ही साथ कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी।

9. पीएस 1

इस फिल्म में लीड कैरेक्टर में चियान विक्रम, काठी समेत कई बड़े सितारे दिखाई देने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा ऐश्वर्या दिखाई देने वाली हैं।

10. मुंबईकर

भारत देश की बेस्ट एक्शन फिल्मों में से एक कही जाने वाली मुंबईकर में भी विजय सेतुपति के साथ विक्रांत मेसी और रणवीर शौरी जैसे अभिनेता साथ में दिखाई देने वाले हैं।

11. हरी हरा वीरा मल्लू

इस फिल्म में साउथ के सुपर स्टार पवन कल्याण, अर्जुन कपूर और नरगिस फाखरी साथ में दिखाई देने वाले हैं।

12. पठान

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ, साउथ के मेगा सुपरस्टार विजय सेतुपति और नयनतारा दिखाई देने वाले हैं।

Tags: Bollywood and TVEntertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra