• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Saturday, May 10, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बॉलीवुड इतिहास की इन 7 डरावनी फिल्मों को देखकर आप भी थर थर लगेंगे कांपने

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब भले ही डरावनी मूवीज बनने का दौर खत्म हो गया है लेकिन एक बॉलीवुड में एक समय ऐसा भी था। जब लोग इन डरावनी फिल्मों को देखकर एक दम सहम जाते थे और इन फिल्मों को सिनेमा घरों में देखने के लिए फिल्म निर्माताओं द्वारा चेतवानी दी जाती थी। आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने बॉलीवुड के इतिहास की सबसे डरावनी फिल्मों का जिक्र करने वाले हैं:

1. 1920 (2008)

साल 2008 में आई इस फिल्म ने हर किसी को डरने पर मजबूर कर डाला था। इस फिल्म को देखने के लिए फिल्म निर्माताओं द्वारा लोगों को चेतावनी भी दी गई थी। यह कहानी एक लीजा नाम के लड़की है जिसका पुनर्जन्म होता है और उसका पुराना प्रेमी आत्मा बनाकर लीजा से बदला लेना आता है।

2. राज (Raaz 2002)

इस फिल्म में बिपाशा बसु को अपने रोल के लिए खूब लोकप्रियता मिली थी। फिल्म में बिपाशा बसु के अलावा डीनो मोरिया मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे और फिल्म में बिपाशा ने अपने पति को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी थी।

3. महल (Mahal 1949)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली हॉरर फिल्म कही जाने वाली महल की कहानी पुनर्जन्म के विषय से संबंधित है। इस फिल्म ने उस जमाने के लोगों को खूब डराया था।

4. बीस साल बाद (Bees Saal Baad 1962)

इस फिल्म में आधी रात को घूमती हुई एक रहस्यमय महिला ने देश को हिला कर रख दिया था 1962 में यह फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

5. शापित (Shaapit 2010)

विक्रम भट्ट की यह फिल्म भले ही उस समय ज्यादा लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई थी। लेकिन इस फिल्म ने यूट्यूब प्लेटफार्म पर खूब लोकप्रियता बटोरी हुई है। फिल्म में अभिनेत्री को श्राप से बचाने के लिए अभिनेता अपनी जान की बाजी लगाने के लिए तैयार हो जाता है।

6. राज 3 (Raaj 3: The Third Dimension)

इस फिल्म में इमरान हाशमी को बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता के साथ काम करते हुए देखा गया था। इस फ़िल्म में बिपाशा बसु लाइफ में सक्सेसफुल होने के लिए ईशा गुप्ता पर आत्मा छोड़ देती है।

7. भूलभूलैया (Bhulbhulaiya)

अगर आप भी कमज़ोर दिल के व्यक्ति हैं तो आपको यह फिल्म किसी के साथ ही देखनी चाहिए। इस फिल्म के आखिरी आधे घंटे में विद्या बालन का भूतिया रोल लोगों को एक दम अंदर तक हिला देता है।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra