• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Wednesday, June 18, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए आज किस हाल में हैं फिल्म राजा हिंदुस्तानी में मर्द बनकर करिश्मा की रक्षा करने वाली हेरोइन कम्मो

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 18, 2022
in Bollywood

अगर आप भी पिछले दशक की बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो आपने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा हिंदुस्तानी तो जरूर ही देखी होगी।

इस फिल्म में राजा हिंदुस्तानी किरदार में आमिर खान दिखाई दिए थे और उनके अपोजिट रोल में करिश्मा कपूर जी दिखाई दी थी।

दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आई थी।
इस फिल्म में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को देखकर लोग पूरी तरह दीवाने हो गए थे।

यह फिल्म उस जमाने की सुपरहिट फिल्म बन गई थी। लेकिन इस फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर के अलावा एक अभिनेत्री ऐसी भी थी जिसने अपने दमदार अभिनय से हर किसी को चौंका दिया था।

बता दे फिल्म में इस अभिनेत्री को कम्मो नाम की लड़की के किरदार में देखा गया था,जो कि करिश्मा कपूर की केयरटेकर होती हैं।

फिल्म में उनका किरदार लोगों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म में उनका नटखट अंदाज लोगों को आज भी याद है।

आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए इस अभिनेत्री के बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे:

फिल्म राजा हिंदुस्तानी में किशन सिंह के नाम से मशहूर कम्मो का रियल नेम नवनीत किशन है और वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा रह चुकी हैं।

इन दिनों उनके सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फोटोस वायरल हो रही है, जिसमें उनका लुक पूरी तरह बदल गया और आप भी उनकी तस्वीर देख कर उन्हें पूरी तरह पहचान नहीं पाएंगे।

नवनीत किशन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में वारिस फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में अमरीश पुरी राज बब्बर और स्मिता पाटिल जैसे बड़े-बड़े चेहरे शामिल थे।

इस फिल्म से नवनीत किशन को कुछ खास लोकप्रियता हासिल नहीं हुई थी। इसके बाद इन्हें साल 1990 में आई फिल्म दृष्टि में देखा गया था।

खैर एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके बाद उन्होंने “हम हैं राही प्यार के”, “राजा हिंदुस्तानी”, “दिलवाले” जैसी फिल्मों में सपोर्टिव रोल निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

इसके बाद नवनीत किशन ने टीवी इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाया और तारा नाम के एक टीवी सीरियल में काम करना शुरू किया।

इस शो से उनको खूब लोकप्रियता हासिल हुई। इस शो में उनके साथ आलोक नाथ भी एक अहम किरदार में दिखाई दिए थे।

इसके बाद नवनीत किशन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक टीवी शो करती गई और टीवी जगत में खूब नाम कमाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navneet Nishan (@navneet.nishan)

इन दिनों वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं और बहुत ही जल्द में कई सारे धारावाहिक में अपने अभिनय से लोगों का खूब मनोरंजन करेंगी ।

Tags: Bollywood and TVEntertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra