• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Tuesday, June 17, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बॉक्स ऑफिस में रॉकेटरी ने मारी धमाकेदार एंट्री, फिल्म ओम की राह मुश्किल, विक्रम का जलवा कायम

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

बॉक्स ऑफिस पर इस महीने दो नई फिल्मों ने एंट्री मार ली है। आज के दिन ही आर माधवन की रॉकेट्री और आदित्य रॉय कपूर की ओम फिल्म रिलीज हो गई है।

इन दोनों फिल्म पर बॉलीवुड ऑडियंस का रिस्पांस बहुत ही अच्छा मिल रहा है। इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन भी काफी ज्यादा अच्छा रहा है।

आज हम अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने इन दो फिल्मों के टोटल कलेक्शन के साथ ही साथ इस हफ्ते रिलीज हुई सभी फिल्मों के कलेक्शन का पूरा ब्यौरा आपको देंगे

1. रॉकेट्री

इस फिल्म में आर माधवन को एक इसरो साइंटिस्ट की भूमिका में देखा जाएगा, जिनके ऊपर सरकार द्वारा इसरो में जासूसी करने का झूठा आरोप लगाया था।

जो कि दशकों बाद जाकर अपने आप मिट पाया था। इस फिल्म को आज के दिन ही रिलीज किया गया है।
अब तक सामने आ रही जानकारी से ही पता चला है कि इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन एक से दो करोड़ के बीच आराम से हो सकता है।

यह फिल्म इस हफ्ते बॉक्स ऑफ़िस पर बहुत ही अच्छा बिजनेस करने वाली है।

2. ओम द बैटल विद इन

इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर को एक इंडियन सोल्जर की भूमिका में देखा जा रहा है। जो इंडिया को दूसरे दुश्मनों के खतरे से बचाने के लिए पूरी तरह लग गया है।

इस फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा सुपरहिट हुआ था, इस फिल्म में आदित्य राय का एक्शन अवतार लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

जानकारों के अनुसार पता चला है कि इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन दो से तीन करोड़ के बीच हो सकता है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने वाली है।

3. जुग जुग जियो

इस फिल्म में वरुण धवन, अनिल कपूर और कायरा आडवाणी को मुख्य भूमिका में देखा गया था। फिल्म को शुरुआती दिनों में ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था और काफी सारे थिएटर्स में स्क्रीन को बंद करना पड़ा था ।

लेकिन दिन बीतते बीतते इस फिल्म ने 7 दिन पूरे होने तक पूरे बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है।

हर कोई फिल्म की सफलता से काफी ज्यादा अचंभित हैं लेकिन अभी यह फिल्म अपने बजट को प्राप्त करने में काफी दूर है और अभी भी जानकार इस फिल्म को फ्लॉप ही बता रहे हैं।

4. विक्रम

कमल हसन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म कही जाने वाली विक्रम ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अदा ताबड़तोड़ कमाई की थी।

इस फिल्म को भी अपने रिलीज के शुरुआती दिनों में ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता गया। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आग की तरह बढ़ता गया।

इस फिल्म का अब तक का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 450 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है और इस फिल्म में तमिलनाडु प्रदेश में कमाई के मामले में बाहुबली2 को भी पछाड़ दिया है।

5. 777 चार्ली

बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी समय से भावनात्मक फिल्मों को फैंस तक पहुंचाने में नाकाम रही है, लेकिन कन्नड़ फिल्मी सिनेमा ने 777 चार्ली जैसी फिल्म को रिलीज करके हर किसी को अचंभित कर दिया है।

इस फिल्म में एक इंसान और एक डॉगी के बीच के रिश्ते की इंपॉर्टेंट और अटैचमेंट को लोगों के सामने बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। इस फिल्म का बजट सिर्फ 15 से 20 करोड़ के बीच था जबकि फिल्म ने अब तक कुल 75 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra