• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Wednesday, May 7, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

“रांझा” से लेकर “तेरी मिट्टी” तक, इन 7 गानों को गाकर B praak ने हासिल किया है एक अलग मुकाम

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

संगीत की दुनिया में बी प्राक का नाम काफी ज्यादा मशहूर हैं। उन्होंने अपनी आवाज से कई सारे गाने गाकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान हासिल की हुई है। बी प्राक के गाने सुनकर हर कोई पूरी तरह मंत्र मुग्ध हो जाता है और शायद यही वजह है कि उनके लगभग हर सॉन्ग यूट्यूब पर जमकर हिट हुए हैं। आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने बी प्राक के सभी हिट सोंग्स का जिक्र करने वाले हैं:

1. रांझा

फिल्म शेरशाह का यह सॉन्ग आज भी लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस गाने को बी प्राक के साथ जसलीन रॉयल ने अपनी आवाज के साथ सजाया हुआ है। इस फिल्म को सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है।

2. फिलहाल

हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में बी प्राक के इस गाने ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी। इस गाने में अक्षय कुमार और नुपुर सेनन को मुख्य भूमिका में देखा गया था।2021 में रिलीज हुए इस गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

3. बारिश की जाय

बी प्राक का यह गाना सबसे लेटेस्ट है। इस सॉन्ग में बी प्राक ने अपनी आवाज से हर किसी को झूमने को मजबूर कर दिया था। इस म्यूजिक एल्बम में सुनंदा शर्मा और नवाजुद्दीन सिद्दिकी को मुख्य भूमिका में देखा गया था।

4. मन भैरेया

फिल्म शेरशाह के इस गाने ने यूट्यूब पर तो तबाही मचा दी थी।इस गाने के लिरिक्स जानी द्वारा लिखे गए थे और आवाज बी प्राक ने दी थी।

5. ओ साकी साकी

यह गाना बाटला हाउस का बहुचर्चित आइटम सॉन्ग है। इस गाने को नेहा कक्क्कर, तुलसी कुमार और बी प्राक द्वारा गाया गया था। इस गाने को अब तक का सबसे हिट आइटम सॉन्ग माना जाता है।

6. दिल तोड़ के

बी प्राक की आवाज से सजा हुआ यह गाना टी सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ था। इस गाने को बी प्राक द्वारा गाया गया था और मनोज मुंताशीर ने अपने लिरिक्स दिए थे। इसके अलावा रोचक कोहली के म्यूजिक ने इस गाने को लोगों के बीच खूब लोकप्रिय किया था।

7. तेरी मिट्टी

बी प्राक के करियर का तेरी मिट्टी गाना सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है। इस गाने में मनोज ने अपने लिरिक्स दिए थे और अरको ने अपना म्यूजिक दिया था। इस गाने में बी प्राक की आवाज ने लोगों के मन में गजब की देशभक्ति भर दी थी।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra