• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Wednesday, June 18, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

फिल्म जुदाई में श्रीदेवी को परेशान करने वाला बच्चा हो गया है बड़ा अभिनेता.. मचा रहा इंडस्ट्री में तबाही

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 18, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड फिल्मों में आपने कई बार बच्चों को अहम भूमिकाएं निभाते देखा होगा। कुछ फिल्में ऐसी भी है जिनकी पटकथा बच्चों के किरदार के बिना आगे नही बढ़ती।

ऐसे में कई बच्चों को चाइल्ड एक्टर के तौर पर डेब्यू करने को मिलता है। ऐसी ही एक फ़िल्म श्रीदेवी की हिट फिल्मों में से एक जुदाई भी रही है।

इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स थे। राज कंवर द्वारा निर्देशित 1997 में आई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थे।

वहीं कादर खान, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, परेश रावल, उपासना सिंह और सईद जाफरी में सहायक रोल में थे।

इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर के दो प्यारे बच्चे थे। फिल्म में उनके बेटे का रोल चाइल्ड एक्टर ओमकार कपूर ने किया था।

इस फ़िल्म की कहानी उस समय के हिसाब से काफी अनोखी थी। एक पत्नी पैसों के लिए अपने पति की शादी दूसरी औरत से करवा देती है।

यह फ़िल्म तेलुगु फ़िल्म सुभलग्नम की रीमेक थी जो कि 1994 में रिलीज़ हुई थी। यह फ़िल्म लोगों को खूब पसंद आई।

28.77 करोड़ की कमाई के साथ यह उस साल की आठवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म थी।

इस फ़िल्म में ओमकार ने श्रीदेवी के बेटे की भूमिका की है। ओमकार के क्यूट रोल ने सभी का मन लुभाया था। ओमकार ने 1996 में आई मासूम से शुरुआत की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Omkar Kapoor (@omkarkapoor)


उस वक़्त इस फ़िल्म का गाना “छोटा बच्चा जान के न कोई आंख दिखाना रे..” बहुत हिट हुआ था। इसके अलावा ओमकार ने फ़िल्म जुड़वा में सलमान खान के बचपन का रोल किया है और हीरो न. 1 में गोविंद के साथ भी काम किया है।

ज़ाहिर सी बात है कि ओमकार अब बड़े हो गए है। अब वो एक डैशिंग और हैंडसम हंक में तब्दील हो गए हैं। एक्टिंग में अपने कैरियर को जारी रखना चाहते हैं।

ओमकार ने प्यार का पंचनामा और झूठा कही का जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वे म्यूजिक वीडियोस में भी नज़र आये हैं।

Tags: Bollywood and TVEntertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra