• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Tuesday, May 6, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood

अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है। उनके डांस और स्टाइल के लाखों दीवाने।

लगातार सफल फिल्में देने के कारण वो भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में शुमार हो गए है। अल्लू अर्जुन की हर चीज देखने में काफी शानदार होती है।

चाहे वो उनका घर हो या कार या फिर वैनिटी वैन हो। तो आज हम आपको अला वैकुंठपुरमुलु के इस हीरो की उन पांच महंगी चीजों के बारे में बताएंगे जो उनके पास है।

5 महंगी चीजें जो अल्लू अर्जुन की है

अल्लू अर्जुन अपनी पसंदीदा चीजों को खरीदने पर मोटी रकम खर्च करने से कभी नहीं कतराते है। वह 353 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

अपने आउटफिट से लेकर अपने घर के डिज़ाइन तक अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए इन चीजों की दिखाई है। तो चलिए उनकी कुछ महंगी चीजों पर नजर डालते है।

1. वैनिटी वैन

अल्लू अर्जुन को काला रंग बहुत पसंद है और ये बात सभी अच्छे से जानते है। उन्होंने एक वैनिटी वैन लेने का फैसला किया, जो पूरी तरह से काले रंग की थी।

उन्होंने इसे फाल्कन नाम दिया और वो वैनिटी वैन अंदर से कैसी दिखती है उसकी एक झलक इंस्टाग्राम के जरिये दिखाई।

वैनिटी वैन के अंदर एक विशाल टीवी सेट, फ्रिज और एक झुकनेवाला सोफा मिल जाएगाहै। रिपोर्ट्स के अनुसार फाल्कन नाम की इस वैनिटी वैन की कीमत 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

2. अल्लू अर्जुन का हैदराबाद वाला घर

जहां उनकी वैनिटी वैन काले रंग की है। वहीं जुबली हिल्स, हैदराबाद में उनका घर इसके पूरी तरह से विपरीत है।

इस घर में एक स्विमिंग पूल, एक जिम, एक होम थिएटर और बच्चों के लिए एक प्ले एरिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई गयी है।

3. हमर एच2

अल्लू अर्जुन को अपने परिवार के सदस्यों के साथ ड्राइव पर जाना पसंद है। वह हमर एच2 के मालिक हैं, जिसकी कीमत 75 लाख रुपये से ज्यादा की है। पुष्पा स्टार के पास हमर के अलावा और भी कई लक्ज़री कारें है।

4. रेंज रोवर वोग

अल्लू अर्जुन अपनी रेंज रोवर वोग से बहुत प्यार करते है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी कार की एक तस्वीर शेयर की थी और इस कार के नाम का खुलासा भी किया था।

उन्होंने लिखा, “घर में नई कार। मैंने उसका नाम बीस्ट रखा है। हर बार जब भी मैं कुछ खरीदता हूं तो मेरे दिमाग में एक ही बात आती है। धन्यवाद।

5. मर्सिडीज 200 सीडीआई

अल्लू अर्जुन के पास एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारे है। उन्हीं में से एक लाल रंग की मर्सिडीज 200 सीडीआई भी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार की कीमत 31 लाख रुपये के आसपास की है और उन्हें अक्सर इसी कार में अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ ड्राइव पर जाते हुए देखा जाता है।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra