• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, July 11, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए आज किस हाल में हैं “ना कजरे की धार..” गाने में दिखने वाली अप्सरा जैसी सुंदर हीरोइन

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

अगर आप भी पिछले दशक की फिल्मों के शौकीन थे तो आपने मोहरा फिल्म तो जरूर ही देखी होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के बीच की केमिस्ट्री बहुत ही ज्यादा पसंद की गई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी भी लीड रोल में नजर आए थे।

फिल्म निर्माताओं ने सुनील शेट्टी पर भी एक गाना फिल्माया था और इस गाने में उनके साथ एक बहुत ही सुन्दर अभिनेत्री भी कैमियो रोल में दिखाई दी थी। इस गाने के बोल “ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार” उन दिनों लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हुए थे।

इस गाने में भले ही उस अभिनेत्री ने सिर्फ एक कैमियो रोल किया था लेकिन उस अभिनेत्री ने अपनी सुन्दरता से हर किसी का मन मोह लिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे इस अभिनेत्री का नाम पूनम झावर है।

पूनम बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादा लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई थी लेकिन उन्होंने अपने बॉलीवुड में अपने अच्छे खासे कनेक्शन बनाए हुए हैं। उनको अभी हाल ही में एक पार्टी में देखा गया था इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए रोज ना रोज वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

पूनम ने 1995 में कई सारी मैगजीन के लिए फोटोशूट भी कराया था। पूनम को एक बार प्लेबॉय मैगजीन के लिए भी चुना जा चुका है। इनका रेड ड्रेस में वेलेंटाइन थीम वाला फोटोशूट खूब वायरल हुआ था।

इसके अलावा इन्होंने साउथ सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश की थी लेकिन पूनम को वहां भी सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद वह मुंबई वापिस आ गई और एक दो म्यूजिक एल्बम में काम किया।

अली हैदर का चांद सा मुखड़ा लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ था। इसके अलावा अभी कुछ सालों पहले उन्हें अक्षय कुमार की ओह माय गॉड फिल्म में एक नन के किरदार में देखा गया था।

भले ही पूनम ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना ज्यादा नाम न कमाया हो लेकिन उन्होंने कई सारे कंपनियों के एडवर्टाइजमेंट की भी हिस्सा रही है और अपनी अलग पहचान बना ली है। आज भी लोग उनको मोहरा फिल्म के उस यादगार गाने के लिए खूब याद करते हैं।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra