• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Wednesday, July 9, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए अब क्या रहे हैं रोडीज शो के विजेता रह चुके ये 10 प्रतियोगी..

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in Bollywood

एमटीवी रोडीज एक ऐसा शो है जिसने दशकों तक भारतीय युवाओं का खूब मनोरंजन किया हुआ है। इस शो के हर सीज़न में दर्शको को हर बार कुछ नया देखने को मिलता है।

इस शो की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस शो ने कई लोगों को एक अलग पहचान दी है जिसका प्रयोग करके आज वो अपने करियर के सबसे बड़े मुकाम पर पहुंच चुके हैं।

आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने रोडीज शो के उन सभी प्रतियोगियों का जिक्र करने वाले हैं जो कि आज एक सफल जिंदगी जी रहे हैं

1. रणविजय सिंघा (सीजन 1)

रणविजय को भारत के सबसे दमदार रोडीज प्रतिभागियों में से एक माना जाता हैं। इन्होंने रोडीज शो का पहला सीजन जीता था और अपनी पहली जीत के बाद ही इन्होंने इतिहास रच दिया था।

अभी कुछ समय पहले इनको शार्क टैंक इंडिया शो पर अपग्रेड स्टडी प्लेटफ्रोम के अंबास्डर के तौर पर भी देखा गया था।

2. आयुष्मान खुराना (सीजन 2)

आयुष्मान खुराना द्वारा रोडीज शो का दूसरा सीजन जीता गया था। इस शो ने इनकी जिंदगी बदलकर रख दी थी। आज आयुष्मान खुराना फिल्म इंडस्ट्री का बहुत ही बड़े सुपरस्टार हो चुके है।

आयुष्मान की फिल्म अंधाधुंध में इन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। फिल्म में आयुष्मान द्वारा एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया गया था जो की अंधा बनकर लोगों को बेवकूफ बनाता था।

3. शालीन मल्होत्रा ​​(सीजन 3)

रोडीज शो का विजेता बन जाने के बाद शालीन द्वारा टेलीविजन इंडस्ट्री  पर डेब्यू किया गया था। इस शो के बाद इन्होंने लाडो 2, मेरे डैड की दुल्हन जैसे टेलीविजन शो में काम किया हुआ है।

4. विशाल करवाल (सीजन 4)

विशाल करवाल ने उन दिनों लोगो के बीच खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। पर आपमें से बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि इन्होने टेलीविजन शो में डेब्यू करने से पहले रोडीज शो में काम किया था।

5. साहिल आनंद (सीजन 4)

रोडीज शो करने के बाद साहिल टीवी इंडस्ट्री एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए थे। इनको स्टूडेंट ऑफ द ईयर और बबलू हैप्पी है जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया था।

6. आशुतोष ( सीजन 5)

रोडीज का सीजन 5 जीत लेेने के बाद इन्हें एक प्रतियोगी के तौर पर बिग बॉस 2 में शामिल होने का मौका मिला था। वह कई सारे टेलीविज़न शो में भी दिखाई दे चुके है, अभी वर्तमान में वह एक सक्सेसफुल इंडियन युटुबर हैं।

7. प्रियांक शर्मा (सीजन X4)

रोडीज़ शो करने के बाद प्रियांक को टीवी इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला था। प्रियांक को  स्प्लिट्सविला एक्स और बिग बॉस 11 जैसे शो में भी देखा गया था। अभी हाल ही में कुछ समय पहले इन्हे मिनिसरीज पंच बीट में भी देखा जा चुका है।

8. बानी जे (सीजन 4)

रोडीज़ के सीज़न 4 में वह दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं और बाद में वह एक मशहूर वीजे बन गईं थी। इसके बाद, बानी जे द्वारा अभिनय में भी अपना हाथ आजमाया गया था और इनको फिल्म फोर मोर शॉट्स प्लीज! में देखा गया था।

9. प्रिंस नरूला (सीजन X2)

रोडीज़ X2 शो जीतने के बाद नरूला ने मेहनत करना नही छोड़ा । वह बिग बॉस 9 शो के चैंपियन भी चुने गए  थे और इसके अलावा इन्हे कई सारे भारतीय टेलीविजन शो में भी देखा जा चुका हैं। रोडीज़ शो पर, वह एक साथ एक गैंग बॉस और एक जज के तौर पर भी काम कर चुके है।

10. पूजा बनर्जी (सीजन 8)

रोडीज़ शो में दिखाई देने के बाद पूजा द्वारा कई टीवी शो में अभिनय किया जा चुका है। पूजा बनर्जी ने अपनी मेहनत की दम पर टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया हुआ है।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra