• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Saturday, May 10, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए किस हाल में हैं “पहला नशा पहला खुमार” सॉन्ग वाली में खूबसूरती से दीवाना बनाने वाली आयशा

Sakshi Ranjan by Sakshi Ranjan
September 17, 2022
in Bollywood

आयशा जुल्का को शायद आज की पीढ़ी उनके नाम से नही पहचानते होगी, लेकिन उनकी तस्वीर देख कर जरूर पहचान जायेगी।

हालांकि आज भी 90 के दशक के लोग उन्हें पसंद करते है। 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वालीं खूबसूरत हीरोइन आयशा जुल्का अब 44 साल की हो गई है।

हालांकि आज भी उनकी खूबसूरती के दीवानों की कमी नहीं है। आज भी कई लोग उनकी खूबसूरती पर दिल हारते है।

आयशा जुल्का सालो पहले बॉलीवुड छोड़ चुकी है और एक बिजनेस वोमेन बन चुकी है। वो अब अपने पति के साथ ही काम करती है और जिम्मेदारियां निभाती है।

लेकिन आयशा जुल्का अब लाइमलाइट से भी बिलकुल गायब हो चुकी है। लेकिन आज के दौर को छोड़कर, 90 के दौर की बात करे तो उस वक्त हर जगह सिर्फ वही छाई रहती थी।

उस वक्त आयशा के लिए युवक जान तक देने के लिए तयार हुआ करते थे।’जो जीता वही सिंकदर’ की अंजली ने कईयों के दिलों पर राज किया था।

इस फिल्म में आयशा ने आमिर खान की बचपन की दोस्त का किरदार निभाया था जो उन्हें मन ही मन चाहती है।इस रोल में आयशा को कई लोगो ने पसंद किया था।

हालांकि आयशा ने उस वक्त बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था, जब उनका करियर बिलकुल पीक पर था।

अपनी निजी जिंदगी की वजह से आयशा को अपने करियर को कुर्बान करना पड़ा था।आयशा ने 2003 में कंस्ट्रक्शन टाइकून समीर वाशी से शादी की थी और अब वो एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन है।

वो पति के साथ कंस्ट्रक्शन, स्पा, और अपनी खुद की क्लोदिंग लाइन जैसे कई बिजनेस चलाती हैं।इसमें कोई शक नहीं कि आयशा एक कमाल की अभिनेत्री थीं और बला की खूबसूरत भी थीं।

उनके चेहरे पर बेहद मासूमियत थी और अभिनेत्री की मुस्कान ने तो पता नहीं कितनी को घायल किया होगा।

लेकिन अब सालों बाद ये अभिनेत्री बड़े पर्दे पर लौटी भी तो अपने दोस्त की कुछ फिल्मों के लिए और फिर लाइमलाइट से दूर चली गई।

आयशा ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि करियर खत्म करने के लिए फिल्मों के फ्लॉप होने का इंतजार करने से अच्छा है की सही समय पर आगे बढ़ जाओ।

आयशा ने फिल्म खिलाड़ी में काम किया था, और वही से उनका नाम अक्षय कुमार के साथ जुड़ गया था।

मीडिया रिपोर्टों की माने तो, अक्षय को लेकर आयशा सीरियस थींं लेकिन अक्षय उस वक्त सीरियस रिलेशनशिप में नही आना चाहते थे, और इसीलिए दोनो अलग हो गए।

आयशा ने महज 11 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी।

आयशा ने आमिर और अक्षय के अलावा सलमान खान और कमल हासन जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया था।

उनकी कामयाब फिल्मों में ‘बलमा’, ‘रंग’ और ‘वक्त हमारा है’ शामिल हैं।आज भी 90 के दशक के लोगो के दिलों में आयशा बस्ती है।

और आज भी उनकी खूबसूरती के उतने ही चर्चे है जितने पहले हुआ करते थे।

 

Tags: Entertainmentअक्षय कुमारआयशा जुल्का

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra