• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, May 9, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बॉलीवुड के 4 स्टार्स जिनकी दो-दो शादियां हो गयी फेल, लेना पड़ा दोनों से तलाक

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड में अपने कई रिश्ते बनते हुए और कई रिश्ते बिगड़ते हुए देखें है। ये चीज बॉलीवुड में होना आम बात हो गयी है। कई बॉलीवुड स्टार्स के रिश्ते किसी न किसी वजह से टूट जाते है।

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनका करियर तो काफी शानदार रहा लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ खराब रही। इसी के चलते कई स्टार्स ने दो शादियां की है लेकिन दोनों ही शादियां उनकी टूट गयी और दोनों ही बार उन्हें तलाक लेना पड़ गया।

तो आज हम उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अपनी जिंदगी में दो बार तलाक लिया है।

1. करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर ने टीवी पर काफी नाम कमाया है लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर उतना नहीं चला जितना उनसे उम्मीद की गयी थी।

करण की निजी जिंदगी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने ने पहली शादी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से की थी।

करण की ये शादी के 10 महीने ही चल सकी और दोनों ने तलाक ले ले लिया। इसके बाद करण ने दूसरी शादी 2014 में टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से की, लेकिन ये रिश्ता सिर्फ 2 साल तक ही चल सका और 2014 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया।

दोनों शादियां तोड़ने के बाद करण ने 30 अप्रैल 2016 में बिपाशा बासु के साथ शादी कर ली है और उनके साथ खुशहाल जीवन बिता रहे है।

2. संजय दत्त

बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त ने पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा से की थी लेकिन बीमारी के चलते 1996 में उनकी मौत हो गयी थी।

इसके बाद दूसरी शादी उन्होंने 1998 में रिया पिल्लई से की, लेकिन ये रिश्ता 10 सालों तक चल पाया और 2008 में दोनों तलाक लेकर अलग होने का फैसला कर लिया था।

इसके बाद बाबा ने तीसरी शादी मान्यता दत्त से 2008 में की थी और मान्यता के साथ इनकी शादी फिलहाल अच्छी चल रही है। 2010 में इस कपल के ट्विन्स एक लड़का और एक लड़की पैदा हुए थे।

3. आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है लेकिन उनकी निजी जिंदगी इतनी दमदार नहीं है।

आमिर खान ने 1986 में टीवी अभिनेत्री रीना दत्ता से की थी। इस कपल के एक बीटा जुनैद खान और एक बेटी ईरा खान है।

आमिर खान ने 2002 में रीना दत्ता से तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी कर ली। 5 दिसंबर 2011 को, उन्होंने एक सरोगेट मां के माध्यम से अपने बेटे आज़ाद राव खान के जन्म की घोषणा की।

इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये 2021 में अलग होने का फैसला कर लिया।

4. कबीर बेदी

कबीर बेदी ने बॉलीवुड में हीरो से लेकर विलेन तक हर तरह के किरदार निभाए है। उन्होंने साल 1969 में डांसर प्रोतिमा बेदी से पहली शादी की थी।

इस कपल के एक बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ है। इसके बाद 1974 दोनों ने तलाक ले लिया और अलग हो गए।

इसके बाद वो 1980 में दूसरी बार फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस के साथ शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन यह शादी 10 सालों तक चली। इस कपल ने 1990 में तलाक ले लिया।

इसके बाद उन्होंने साल 1990 में निक्की से तीसरी शादी की लेकिन उनकी ये शादी भी नहीं चली और 2005 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया।

इसके बाद उन्होंने 70 साल की उम्र में चौथी शादी करके सभी को हैरानी में डाल दिया। कबीर ने चौथी शादी ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज से 2016 में की शादी की।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra