• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Saturday, July 12, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

विदेशो में कमाई के मामले में टॉप 10 की लिस्ट में हैं सिर्फ बॉलीवुड की फिल्में, KGF2 RRR को नहीं मिली जगह

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 18, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती रहती है। कई फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो कुछ हिट साबित होती हैं।

बहुत सी फिल्में ऐसी है जो बॉक्स ऑफिस पे तो फ्लॉप हुई है लेकिन ओवरसीज मार्केट में अच्छी कमाई करती है।

इस लिस्ट में आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’, और विक्रम चियान स्टारर तमिल एक्शन थ्रिलर ‘कोबरा’ भी शामिल है।

‘लाल सिंह चड्ढा’ ने भारत में 58.12 करोड़ रुपए की कमाई की तो वही इसने पूरे दुनिया भर में 128 करोड़ रुपए की कमाई की।

वही बात करे ‘कोबरा’ की तो इसने चार दिन में भारत में लगभग 31 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड इसने 120 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की।

आज हम आपको ऐसी ही 10 इंडियन फिल्मों के बारे में बताने वाले है जिन्होने विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई की है और इस लिस्ट की खास बात ये है की इस लिस्ट में ‘आरआरआर ‘ और ‘KGF 2’ नही है।

1. दंगल (2016)

इस फिल्म के डायरेक्टर है नितीश तिवारी और इसमें आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने अभिनय किया हुआ है।

ओवरसीज कलेक्शन : 1430 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1968 करोड़ रुपए

2. सीक्रेट सुपरस्टार (2017)

इस फिल्म को डायरेक्ट किया है अद्वैत चंदन ने और इसकी स्टारकास्ट में आमिर खान, जायरा वसीम, मेहर विज शामिल है।

ओवरसीज कलेक्शन : 794.5 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 875.78 करोड़ रुपए

3. बजरंगी भाईजान (2015)

ये फिल्म इंडिया में भी काफी हिट हुई थी, इसके डायरेक्टर है कबीर खान और इस फिल्म में आप सलमान खान, हर्षाली मल्होत्रा, नवाज़ुद्द्दीन सिद्द्दिकी और करीना कपूर को देख सकते है।

ओवरसीज कलेक्शन : 473.26 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 918.18 करोड़ रुपए

4. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017)

इस फिल्म को भला कौन नही जानता है, इसकी हाइप कुल 3 साल तक बनी रही थी और इसे डायरेक्ट किया है एस.एस. राजामौली ने। इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन ने काम किया है।

ओवरसीज कलेक्शन : 371.16 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1788.06 करोड़ रुपए

5. अंधाधुन (2018)

2018 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया था। इसके डायरेक्टर है श्रीराम राघवन और इस फिल्म के लीड रोल में है आयुष्मान खुराना, तब्बू, राधिका आप्टे और मानव विज।

ओवरसीज कलेक्शन : 361.26 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 456.89 करोड़ रुपए

6. पीके (2014)

राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके आजतक काफी कॉन्ट्रोवर्सी के रही है। इस फिल्म के लीड रोल में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और सौरभ शुक्ला है।

ओवरसीज कलेक्शन : 296.56 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 769.89 करोड़ रुपए

7. धूम 3 (2013)

धूम 3 फिल्म धूम और धूम 2 का सीक्वल है जिसे डायरेक्ट किया है विजय कृष्ण आचार्य ने और इसकी स्टारकास्ट में आमिर खान, कटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जैकी श्रॉफ शामिल है।

ओवरसीज कलेक्शन : 192.29 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 556.74 करोड़ रुपए

8. पद्मावत (2018)

संजय लीला भंसाली की जानी मानी फिल्म पद्मावत आज भी उतनी ही फेमस है जितनी की 2018 में थी। इसमें काम किया है दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने।

ओवरसीज कलेक्शन : 184.61 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 571.98 करोड़ रुपए

9. दिलवाले (2015)

दिलवाले के डायरेक्टर है रोहित शेट्टी और इसके एक्टर है शाहरुख़ खान, काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन।

ओवरसीज कलेक्शन : 170.29 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 376.85 करोड़ रुपए

10. संजू (2018)

राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू, संजय दत्त की जीवनी पर आधारित है, और इस फिल्म में काम किया है रणबीर कपूर, दीया मिर्जा, सोनम कपूर, विक्की कौशल, परेश रावल, मनीषा कोइराला और अनुष्का शर्मा ने।

ओवरसीज कलेक्शन : 147.71 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 586.85 करोड़ रुपए

Tags: Bollywood and TVEntertainmentपद्मावतबाहुबलीलाल सिंह चड्डा

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra