• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Saturday, March 25, 2023
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

“आर्या” की लेडी डॉन इस वेब सीरीज में ट्रांसजेंडर बनके लोगों से ताली बजवाएंगी सुष्मिता….

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
October 7, 2022
in Bollywood

सुष्मिता सेन अपने आगामी प्रोजेक्ट ताली में ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्री गौरी सावंत की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम के जरिये दी है। मराठी फिल्म निर्माता रवि जाधव द्वारा निर्देशित ताली छह-एपिसोड की सीरीज है।

46 वर्षीय अभिनेत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर ताली से अपने गौरी के रूप में अपना पहला लुक भी शेयर किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

सुष्मिता ने वेब सीरीज से अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा, “ताली – बजाऊँगी नहीं, बजवाऊँगी। श्रीगौरी सावंत के रूप में मेरा फर्स्ट लुक।

इस खूबसूरत इंसान को दिखाने और उनकी कहानी को दुनिया के लोगों तक पहुंचाने का सौभाग्य मुझे  मिलाा है।”

सुष्मिता सेन के ये पोस्ट शेयर करते ही फैंस और इंडस्ट्री के लोग जमकर कमेंट कर रहे है।

अभिनेत्री की बेटी रेनी ने कमेंट करते हुए लिखा, “मां। आप पर बहुत गर्व है। दुग्गा दुग्गा। मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।”

भाभी चारु असोपा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “वाह… फर्स्ट लुक कमाल है..आप पर गर्व है दीदी। लव यू दीदी।”

आपको बता दे कि किन्नर के रूप में जन्मी और पुणे में पली-बढ़ी, श्रीगौरी सावंत मुंबई की एक ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हैं।

वह नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (NALSA) की याचिकाकर्ताओं में से एक थीं, जिसे 2013 में दायर किया गया था।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में ट्रांसजेंडर को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी थी। आगामी बायोपिक श्रीगौरी सावंत के महत्वपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालेगी।

इस सीरीज मेंं उनके बचपन, उनके बदलाव, भारत में ट्रांसजेंडर आंदोलन में क्रांति लाने में उनके योगदान को दिखाया जाएगा।

श्रीगौरी सावंत के रूप में सुष्मिता का उग्र और बोल्ड अवतार ने फैंस के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। फैंस अब इस वेब सीरीज का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे है।

बायोपिक अर्जुन सिंह बरन और कार्तिक डी निशानदार द्वारा क्रिएट किया गया है। वहीं इस फिल्म को नेशनल अवार्ड विनर रवि जाधव कर रहे है।

वहीं इसके प्रोड्यूसर अर्जुन सिंह बरन, कार्तिक डी निशंदर और अफीफा है।

सुष्मिता ने ‘मैं हूं ना’, ‘आंखें’, ‘फिलहाल’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ और ‘दूल्हा मिल गया’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखाया है और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

अभिनेत्री डिज्नी + हॉटस्टार के ‘आर्या सीजन 3’ में दिखाई देंगी जो वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।

इससे पहले आर्या वेब सीरीज के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार दिया था और सुष्मिता के अभिनय की काफी तारीफ की गयी थी।

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra