• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, January 27, 2023
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बॉलीवुड की इन 5 अभिनेत्रियों ने अभिनेताओं से ली है ज्यादा फीस

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड में इस बात से सभी अच्छे तरीके से वाकिफ है अभिनेत्रियों की तुलना में अभिनेताओं को ज्यादा पैसे मिलते है। हालांकि, ऐसे भी कुछ फिल्में बनी है जिनमें अभिनेत्रियों को अभिनेताओं की अपेक्षा ज्यादा फीस ली है।

तो आज हम आपको बॉलीवुड की उन 5 अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे जिन्हें अपने को-एक्टर्स से अधिक पैसे मिले है।

1.) दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक के रूप में शामिल किया जाता है। जिसका सबसे बड़ा कारण एक के बाद एक उनकी हिट फिल्म्स हैं।

ऐसा बताया जाता है कि, दीपिका एक फ़िल्म लिए अब करीब 26 करोड़ रुपए फीस लेती हैं।

आपको बता दे पद्मावत के लिए दीपिका पादुकोण ने 12 करोड़ रुपये फीस ली थी जबकि उसी फिल्म के अभिनेता और उनके पति रणवीर सिंह को 8 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार पीकू फिल्म में दीपिका ने अभिताभ बच्चन से ज्यादा फीस।

2.) आलिया भट्ट

बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट ने अभी तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया एक फिल्म के लिए करीब 22 करोड़ रुपये लेती है।

हालांकि, जब उन्होंने ‘राजी’ फिल्म में काम किया तब उन्होंने 10 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मिले थे जबकि उस फिल्म के अभिनेता विक्की कौशल को 4 करोड़ रुपए मिले थे।

आलिया की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो आरआरआर, ब्रह्मास्त्र, डार्लिंग्स और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम कर रही है।

3.) कंगना रनौत

कंगना रनौत ने हाल ही में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। यही वजह है उनका नाम बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो एक फिल्म के लिए 27 करोड़ रुपए लेती है।

रिपोर्टर के अनुसार, ‘जजमेंटल है क्या’ में उनके को-स्टार रहे राजकुमार राव की तुलना में कंगना रनौत को ज्यादा रूपये दिए गए थे। इसके अलावा कंगना को ‘रंगून’ फिल्म के लिए सैफ अली खान और शाहिद कपूर से ज्यादा पेमेंट की गयी थी।

4.) करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गयी है। कहा जाता है कि करीना एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए फीस के तौर पर लेती है।

हालांकि, वीरे दी वेडिंग में उनके को स्टार रहे सुमित व्यास समेत अन्य अभिनेताओं को काफी कम फीस दी गयी थी। इसके अलावा फिल्म ‘की एंड का’ के लिए भी करीना कपूर को अर्जुन कपूर से ज्यादा रुपये मिले थे।

उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो लाल सिंह चड्ढा में काम कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में आमिर खान नजर आएंगे।

5.) श्रद्धा कपूर

आशिकी 2 करने के बाद से श्रद्धा कपूर का करियर ग्राफ काफी ऊपर चढ़ा है। श्रद्धा ने हाल ही में कई हिट फिल्मों में काम किया है। दिलचस्प बात ये है कि, उनकी खूबसूरती और अदाकारी फिल्म की हिट होने की गारंटी बन जाती है।

आपको बता दे कि श्रद्धा कपूर एक फिल्म के लिए करीब 23 करोड़ रुपये लेती है। गौरतलब है कि फिल्म ‘स्त्री’ में राजकुमार राव को 6 करोड़ रुपए लिए थे जिसके मुकाबले श्रद्धा ने ज्यादा फीस चार्ज की थी।

इसके अलावा फिल्म छिछोरे के लिए भी श्रद्धा कपूर को दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से ज्यादा रुपये चार्ज किये थे।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra