• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, May 9, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बॉलीवुड की इन 5 हिट अभिनेत्रियों ने साउथ इंडियन फिल्मों में भी दिखाया है अपने अभिनय का जलवा

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड में हर साल काफी फिल्में बनती है और इस मामलें में वो हॉलीवुड से भी आगे है लेकिन कई बड़ी अभिनेत्रियों को बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए काफी समय लगा है।

आज हम जिन बड़ी सफल बॉलीवुड अभिनेत्रियों को हम बड़े परदे पर देखते है। उनमें से कुछ ने पहले साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है। साउथ इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपने अभिनय से उन्होंने वहां के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।

साउथ में काम करने के बाद बॉलीवुड में उन्होंने अपना डेब्यू किया। तो आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

1) यामी गौतम

यामी गौतम की गिनती बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में की जाती है। उन्होंने बॉलीवुड में भी एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। यामी ने कन्नड़ फिल्म उल्लास उत्साहा से अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

यामी ने इसके अलावा नुव्विला, हीरो, गौरवम, युद्धम, तमिलसेल्वनम थानियार अंजालुम जैसी साउथ फिल्मों में शानदार अभिनय करके दिखाया है।

2) शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वो अभी भी बॉलीवुड में सक्रिय है। उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में ही अपना डेब्यू कर लिया था। कर्नाटक में पैदा हुई शिल्पा ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है।

उन्होंने 1996 में “सहसा वीरुडु सागर कन्या” में सुपरस्टार वेंकटेश के ऑपोजिट तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। उससे पहले वो 1995 में मिस्टर रोमियो से तमिल इंडस्ट्री में भी अपना डेब्यू कर चुकी थी।

उन्होंने वीदेवदंडी बाबू, प्रीतसोद थप्पा, आजाद, भालेदेवी बसु, ओंडागोना बा, ऑटो शंकर जैसी साउथ फिल्मों में अदाकारी की है।

3) कृति सेनन

कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से किया था। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका टाइगर श्रॉफ ने निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

इसके अलावा उन्होंने दो तेलगु फिल्मों में काम किया है और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है।

उन्होंने 2014 में नेनोक्कादिने से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म भी 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका कृति सेनन ने निभाई थी।

यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट थी। इसके अलावा उन्होंने नागा चैतन्य के साथ दोहचय में काम किया था।

4) प्रियंका चोपड़ा

अपने बेहतरीन अभिनय से हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा भी साउथ इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं।

उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2002 में आई तमिल फिल्म थमीज़ान से की थी। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में थलापति विजय नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।

5) सुष्मिता सेन

पूर्व मिस यूनिवर्स ने भी बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। उन्होंने 1997 में तमिल फिल्म रत्चागन में काम किया था। इसके बाद सुष्मिता सेन ने 1999 में तमिल फिल्म “मुधलवन” में एक आइटम सांग किया था।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra