• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Tuesday, June 17, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

हनी सिंह, बादशाह सहित इन 6 सिंगर्स के असली नाम से आप भी होंगे अंजान

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 18, 2022
in Bollywood

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार है जिन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया है।

वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार रहे है जब उन्होंने डेब्यू  किया था तब उनका नाम कुछ और था और डेब्यू करते समय उन्होंने अपना नाम बदल लिया।

इन चीजों के पीछे की वजह भी खास रही है। तो आज हम आपको ऐसे टॉप 6 रैपर के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने किसी ना किसी खास कारण से अपना नाम बदलने का फैसला किया।

1. हनी सिंह

इस लिस्ट में टॉप पर यो यो हनी सिंह ने अपनी जगह बनाई है। एक समय ऐसा था जब हनी सिंह की गिनती टॉप के रैपर्स में की जाती थी। बॉलीवुड में भी उन्होंने एक से बढ़कर एक गानें दिए है।

हनी सिंह को इंडिया का रिवॉल्यूशनरी म्यूजिक चेंजर के रूप में भी जाना जाता हैं। आपकी जानकरी के लिए बता दे कि हनी सिंह का असली नाम ‘हृदेश सिंह’ है।

वो आखिरी बार मेलोडी रोजा गाने में दिखाई दिए थे। इसके अलावा उनके आने वाले गानों की बात की जाए तो वो टीसीरीज के गाने पेरिस का ट्रिप में दिखाई देंगे। इस गाने में उनके साथ मिलिंद गाबा भी दिखाई देंगे।

2) बादशाह

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बादशाह काबिज है। बादशाह आज के समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। डीजे वाले बाबू, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, काला चश्मा जैसे कई गानें काफी हिट हुए थे।

कई फैंस को इस बारे में जानकारी नहीं होगी कि बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। वो भी हनी सिंह की तरह फिल्मों में म्यूजिक देते है।

इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म खानदानी शफाखाना में भी काम कर चुके हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

3) बोहेमिया

पाकिस्तानी-अमेरिकन रैपर बोहेमिया की लोकप्रियता का अंदाजा उनके गानों को मिले व्यूज से लगाया जा सकता हैं। बोहेमिया के फैंस दुनियाभर में मौजूद है।

आपको बता दे कि दिग्गज सिंगर बोहेमिया का पहला एल्बम साल 2002 में रिलीज हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहली एल्बम के रिलीज होने से पहले उनका नाम रोजर डेविड था।

4) रफ्तार

इस लिस्ट में रफ्तार भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हुए है। उन्होंने भी हनी सिंह और बादशाह की तरह एक से बढ़कर एक गानें दिए है और बॉलीवुड की फिल्में जैसे अंधाधुन, जॉली एलएलबी 2, हीरोपंती जैसी फिल्म में म्यूजिक भी दिया है।

इनके गानों को सुनना लोग को पसंद है ;हालांकि ज्यादातर फैंस इस बात से अंजान होंगे कि इनका असली नाम रफ्तार नहीं बल्कि दिलिन नायर हैं।

5 ) एमीवे बंटाई

मशहूर रैपर एमीवे बंटाई की फैन फॉलोइंग काफी है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गानें दिए है। एमीवे बंटाई 2019 में रिलीज हुई फिल्म‘गली बॉय’ में दिखाई दिए थे।

म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत करने से पहले एमीवे का नाम बिलाल शेख हुआ करता था। हाल ही में वो रैपर कृष्णा के साथ लड़ाई के चक्कर में विवादों में नजर आये थे।

6) सुख-ई

आपको बता दे कि म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले सुख-ई का असली नाम सुखदीप सिंह था। उन्होंने अपने करियर में ऑल ब्लैक’ और ‘जगुआर’ जैसे बेहतरीन गानें गाये है और लोगों को अपना दीवाना बनाया है।

Tags: Bollywood and TVEntertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra