• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Thursday, June 19, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बॉलीवुड के ये 7 सुपरस्टार्स अपनी फिल्मों में खुद ही करते है स्टंट

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Movies

बॉलीवुड में आजकल काफी एक्शन फिल्में बनने लगी और लोग को भी एक्शन फिल्में देखना पसंद है। एक्शन फिल्मों में मेकर्स रोमांस का भी तड़का लगा देते है इसलिए दर्शक ऐसी फिल्मों को देखना पसंद करते है।

इन फिल्मों में शानदार स्टंट्स देखने को मिल जाते है ऐसे- ऐसे स्टंट भी जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखे थे।

तो आज हम आपको बॉलीवुड के उन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारें में बताने जा रहे है जो अपने एक्शन सींस और स्टंट खुद किया करते है। ये सब कभी-कभी एक्शन सीन करते वक्त चोटिल भी हो जाते है।

1) अक्षय कुमार

एक्शन की बात हो और अक्षय कुमार का नाम आना तय है। अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में बेहतरीन एक्शन सीन्स और स्टंट्स से लोगों को चौंका दिया है। दर्शक उन्हें एक्शन सीन्स करते हुए देखना चाहते है।

आपको बता दे कि अक्षय कुमार मार्शल आर्ट एक्सपर्ट है। साथ ही साथ वो बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में शुमार है। अक्षय अपनी फिल्मों में एक्शन सीन खुद ही करते है।

उन्होंने ब्रदर्स , बेबी, रॉउडी राठौर, गब्बर, बॉस, सूर्यवंशी, बेलबॉटम जैसी फिल्मों के सभी स्टंट खुद ही किये है।

2) विद्युत जामवाल

विद्युत जामवाल भी बॉलीवुड में अपने एक्शन के लिए मशहूर है और वो अक्षय कुमार की तरह मार्शल आर्ट में एक्सपर्ट है। उनके मार्शल आर्ट की झलक उनकी फिल्मों में दिखाई दे जाती है।

विद्युत अपनी फिल्मों में स्टंट्स खुद ही करते है। कमांडो फिल्म सीरीज़ में और जंगल में उन्होने कई बेहतरीन स्टंट्स करके दर्शकों को हैरान कर दिया था।

3) टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ के एक्शन और डांस का बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई दीवाना है। टाइगर की बॉलीवुड में पहचान एक एक्शन हीरो के तौर पर है। टाइगर भी अपनी अधिकतर फिल्मों में खुद ही स्टंट करते है।

हीरोपंती, फ्लाइंग जट और बागी तक अपनी कई फिल्मों में उन्होंने खुद ही एक्शन सीन करके दिखाए है।

4) ऋतिक रोशन

अभिनय और डांस के अलावा ऋतिक रोशन एक्शन भी बहुत अच्छे तरीके से करते है। वह भी अपनी एक्शन फिल्मों में खुद ही स्टंट्स करते है।

उन्होंने बैंग-बैंग, वॉर, कृष में शानदार एक्शन किया था। उनकी आने वाली फिल्म फाइटर में भी वो खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देंगे।

5) कैटरीना कैफ

बॉलीवुड में कैटरीना कैफ सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार है और उसकी झलक उनकी फिल्मों में देखने को मिल जाती है जब वो बड़े परदे पर एक्शन सीन करती हुई नजर आती है।

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए उन्होंने अपने अभिनय, डांसिंग और एक्शन सीन पर काफी मेहनत की है और वो अपनी हर फिल्म में खुद ही स्टंट्स करना पसंद करती है।

कैटरीना कैफ ने फिल्म धूम 3, एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है में खुद ही सारे स्टंट्स करें थे। कैटरीना टाइगर सलमान के साथ हैरतअंगेज स्टंट करते हुए बड़े परदे पर दिखाई देंगी। यह फील इस साल के अंत में रिलीज हो सकती है।

6) सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू सलमान खान के साथ दबंग से किया था जिसमें वो एक सीधी सादी लड़की का रोल निभाते हुए नजर आयी थी। इसके बाद वो फिल्म फोर्स 2 और अकीरा में एक्शन सीन और स्टंट बड़े ही बेहतरीन तरीके से करती हुई नजर आयी।

अपने एक्शन सीन को लेकर सोनाक्षी ने कहा था कि वो अपने फैंस को सब कुछ ओरिजिनल दिखाना चाहती है और इसी कारण वो अपने स्टंट्स खुद ही करती है।

7) जॉन अब्राहम

जॉन भी अक्षय की तरह इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में शुमार है। अगर आप एक्शन फिल्मों को देखना पसंद करते है तो आपको जॉन की फिल्में जरूर देखनी चाहिए।

जॉन ने फोर्स, फोर्स 2 , रेस 2, रॉकी हैंडसम जैसी फिल्मों में कमाल के एक्शन सीन करके दिखाए थे।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra