• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Tuesday, July 1, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बड़ी हो गई है ओ माई फ्रेंड गणेशा में आशु बनी लडक़ी, आज है सबकी पसंदीदा एक्ट्रेस

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in News, Bollywood, OTT

क्या आप लोगों को बच्चों की फिल्म “माई फ्रेंड गणेशा” का छोटा लड़का याद है। वह लड़का अब बड़ा होकर एक खूबसूरत लड़की बन गया है। हम आपको बता दे कि उस फिल्म में लड़के का किरदार निभाने वाला असल में एक लड़की है।

वह अभिनेत्री अब काफी बड़ी हो चुकी हैं और उनका नाम एहसास चन्‍ना है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। एहसास ने कई फिल्मों में और टीवी सीरियल्स में काम किया है।

एहसास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा करती है और अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती है तो आज हम आपको ऐसी ही उनकी कुछ तस्वीरों दिखाएंगे।

जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे कि छोटी सी उम्र में लड़के का किरदार निभाने वाली यह अभिनेत्री काफी बड़ी हो गयी है। बड़ी होने के साथ-साथ वो इतनी खूबसूरत भी हो गयी है कि आप उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

एहसास 5 अगस्त 1999 को मुंबई में पैदा हुई थी। उनके पिता इकबाल सिंह चन्ना एक पंजाबी फिल्म निर्माता हैं जबकि उनकी मां कुलबीर कौर बदेसरों एक टेलीविजन अभिनेत्री है।

एहसास के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने 2004 में वास्तु शास्त्र नाम की फिल्म में मात्र 5 साल की उम्र में ही बाल कलाकार के रूप में अपना डेब्यू कर लिया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

एहसास तमिल और तेलगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2004 में तेलगु फिल्म मैरिकेट्टू में काम किया था। इसमे भी उन्होंने लड़के का किरदार निभाया था।

एहसास ने इसके बाद कभी अलविदा ना कहना, माई फ्रेंड गणेशा, फूंक, फूंक 2 जैसी बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वो आखिरी बार बड़े परदे पर रुख फिल्म में नजर आयी थी। इस फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा एहसास कसम से, गंगा, सीआईडी, क्राइम पेट्रोल जैसे कई टीवी सीरियल्स में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कोटा फैक्टरी, हॉस्टल डेज, गर्ल्स हॉस्टल जैसी कई वेब सीरीज में भी काम किया है।

Tags: Entertainment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra