• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Saturday, March 25, 2023
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए कौन हैं सिनी शेट्टी जिसने 31 सुंदरियों को पीछे छोड़ जीता लिया है मिस इंडिया का खिताब!!!

Deepak Kushwaha by Deepak Kushwaha
September 17, 2022
in News

कर्नाटक की 21 वर्षीय जानी मानी अभिनेत्री सिनी शेट्टी द्वारा मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया गया है। सिनी ने पूरे देशभर से आई 31 सुंदरियों को टक्कर देते हुए मिस इंडिया के ताज को जीता है।

बता दे 3 जुलाई को मुंबई के ही जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था, जिसमें सिनी शेट्टी द्वारा अपने कॉन्फिडेंस और जवाब से जजेज का बहुत ही दिल जीत लिया गया था।

उनके अलावा राजस्थान की सुंदरी रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की फर्स्ट रनर-अप बनी और उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान को सैकेंड रनर-अप की पोजिशन प्राप्त हुई।

मिस इंडिया 2022 के जज पैनल में बॉलीवुड के डिनो मोरिया, नेहा धूपिया, मलाइका अरोड़ा, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी जैसे कई दिग्गजों को शामिल किया गया था।

इस फंक्शन में मनीष पॉल को होस्ट के तौर पर देखा गया था, इसके अलावा शो में राजकुमार राव और कीर्ति सेनॉन द्वारा जबरदस्त गेस्ट एपियरेंस दी गई थी।

आखिर कौन है सिनी शेट्टी?

सिनी शेट्टी सिर्फ 21 साल की हैं और वो कर्नाटक की ही रहने वाली हैं। उनका जन्म मुंबई शहर में ही हुआ था, लेकिन उन्होंने कर्नाटक शहर में रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

अभिनेत्री द्वारा अकाउटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया गया है। इसके अलावा वह एक मार्केटिंग कंपनी में भी काम करती है, अभी वो चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई को पूरा कर रही हैं।

सिनी इससे पहले मिस टैलेंट का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। इन्होंने सिर्फ 4 साल की उम्र में ही डांस सीखना शुरु कर दिया था। सिनी आज एक बहुत ही बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं और 14 साल की उम्र से वह काफी स्टेज शोज भी कर रही हैं।

एक इंटरव्यू में सिनी द्वारा यह भी बताया गया था कि वो खुद को प्रियंका चोपड़ा की बहुंत ही बड़ी फैन मानती हैं।

प्रियंका द्वारा एक बार कही गई बात कि “किसी को भी एक गिलास में सिकुड़कर कभी भी नहीं बैठना चाहिए,बल्कि उस गिलास की दीवार को तोड़कर बाहर निकलना चाहिए” ने सिनी को खूब प्रेरणा दी थी।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra