• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Saturday, May 10, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

फरहान अख्तर के खंडाला फार्महाउस ‘सुकून’ के अंदर की अनदेखी फोटोज को देखिए

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in News

फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी कर चुके हैं। दोनों 19 फरवरी को जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधे थे।

फरहान शिबानी ने एक निजी कार्यक्रम में शादी की जिसमें केवल कुछ करीबी दोस्त और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। अब जबकि शादी हो चुकी है और फरहान अपनी पत्नी और परिवार के साथ वापस मुंबई लौट आये है।

फरहान कार में अपने पिता जावेद अख्तर के खंडाला फार्महाउस से जाते हुए दिखाई दिए थे। पैपराजी द्वारा क्लिक की गई तस्वीरों में वह अपनी कार की आगे की सीट पर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे।

वहीं उनकी मां हनी ईरानी दूसरी कार में बैठी हुई थी। अभिनेता ने इस दौरान कैजुअल कपड़े पहने रखे थे।

इन सब के बीच आज हम आपको अख्तर परिवार के खंडाला फार्महाउस की कुछ अनदेखी तस्वीरों को दिखाएंगे। प्रकृति की गोद में बने इस फार्महाउस में मोटी ईंट की दीवारें और गोल पिलर के साथ बड़े गलियारे मौजूद है।

फरहान अख्तर के आलीशान फार्महाउस के अंदर के हिस्सों में बंगले के एक गुंबद में आंख के आकार का बेंच भी हैं जोकि आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ऊंची छतें, सफेद दीवारें और बड़े-बड़े दरवाजे अंतरिक्ष में रॉयल्टी का एक स्पर्श महसूस कराते है।

शहर की भागदौड़ भरी लाइफ के बाद अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए जावेद अख्तर और शबाना आज़मी द्वारा ये बेहद शानदार फार्महाउस बनवाया गया था।

जावेद अख्तर के साथ-साथ उनके बच्चें फरहान अख्तर और जोया अख्तर भी लेखक है। ऐसे में इस फार्महाउस में एक लाइब्रेरी भी आपको देखने के लिए मिल जाएगी।

फरहान के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने 2001 में आयी फिल्म दिल चाहता है से बतौर लेखक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू किया था।

इस फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इसके बाद उन्होंने 2014 में लक्ष्य फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी।

इसके बाद उन्होंने डॉन सहित कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है। 2008 में रॉक ऑन से उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना डेब्यू किया था।

उसके बाद से वो लक बाय चांस, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, भाग मिल्खा भाग, शादी के साइड इफेक्ट, दिल धड़कने दो, वज़ीर, रॉक ऑन 2, डैडी, लखनऊ सेंट्रल और तूफान सहित कई फिल्मों में काम किया है।

वहीं वो लंबे समय बाद जी ले जरा फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे है। यह फिल्म 2023 में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra