• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Thursday, July 3, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बेटे की उम्र के अभिनेताओं के साथ फिल्मों में रोमांस कर चुकी है ये 7 अभिनेत्रियां

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Bollywood, News

बॉलीवुड में ऐसी कई ऐसी फिल्में है जिनमें समाज की कई रुढ़िवादी सोच पर करारा प्रहार किया गया है। इन फिल्मों में कम उम्र के अभिनेता के साथ ज्यादा उम्र की महिला के रोमांस को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।

तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है, जिसमें अभिनेत्रियों ने उम्र में काफी छोटे अभिनेताओं के साथ रोमांस किया है।

1) कोंकणा सेन शर्मा (वेक अप सिड)

साल 2009 में अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वेक अप सिड’ युवाओं को काफी पसंद आयी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक कम उम्र के युवा का किरदार निभाते हुए नजर आये थे जोकि फिल्म में आयशा नाम की खुद से काफी बड़ी लड़की से प्यार कर बैठता है।

फिल्म में आयशा का किरदार अभिनेत्री कोंकणा सेन ने निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

2) डिंपल कपाड़िया (दिल चाहता है)

दिल चाहता है फिल्म 2001 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आमिर खान, सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना को खुद से उम्र में काफी बड़ी डिंपल कपाड़िया से प्यार हो जाता है।

खास बात ये हैं कि डिंपल अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना के साथ भी काम कर चुकी हैं। दिल चाहता है फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म हिट दर्शकों को काफी पसंद आयी थी।

3) तब्बू ( ए सूटेबल बॉय)

डायरेक्टर मीरा नायर की इस वेब सीरीज में ए सूटेबल बॉय में मान कपूर का किरदार ईशान खट्टर द्वारा निभाया गया है।

फिल्म में मान खुद से काफी बड़ी सईदा बाई से प्यार कर बैठते है। फिल्म में सईदा का किरदार दिग्गज अभिनेत्री तब्बू ने निभाया था। इस सीरीज में दोनों का रोमांस भी दिखाया गया था।

यह वेब सीरीज 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। दर्शकों और क्रिटिक्स का इसे मिला-जुला रिस्पांस मिला था।

4) दीपा साही ( माया मेमसाहब)

यह फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान को अपने से उम्र में काफी बड़ी माया नाम की महिला से प्यार हो जाता है। इस फिल्म को केतन मेहता ने डायरेक्ट किया था।

5) लीला (डिंपल कपाड़िया)

2002 में रिलीज हुई फिल्म लीला में डिंपल ने अपने अभिनय से काफी तारीफे बटोरी थी। फिल्म में उनकी शादी बहुत कम उम्र में हो जाती है। जिसके बाद वो अपने से कम उम्र के लडके के प्यार में पड़ जाती है। इस फिल्म के डायरेक्टर सोमनाथ सेन है।

6) बीए पास (शिल्पा शुक्ला)

बड़े परदे पर 2009 में बड़े परदे पर रिलीज हुई फिल्म ‘बीए पास’ एक शादीशुदा महिला और युवा लड़के के बीच अवैध संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस रिश्ते में लड़का बहुत उलझ जाता है।

इस फिल्म में शादीशुदा महिला का किरदा शुक्ला ने निभाया था जबकि युवा लड़के का किरदार शादाब कमल ने निभाया था। इस फिल्म को अजय बहल ने डायरेक्ट किया था।

7) रेखा (खिलाड़ियों के खिलाड़ी)

25 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार और रेखा के बीच प्रेम संबंधों को बेहद खूबसूरती से बड़े परदे पर दिखाया गया था। इस फिल्म में अक्षय और रेखा के बीच कुछ इंटीमेट सीन भी फिल्माए गए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर उमेश मेहरा थे।

Tags: Entertainment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra