• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, May 9, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

अपनी ही गलतियों के कारण इन 7 बॉलीवुड स्टार्स का करियर हो गया खत्म

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in News, Bollywood

बॉलीवुड में सफलता हासिल करने में काफी समय लग जाता है और जब वहीं कलाकार विवादों में फंस जाते है तो वो गुमनामी में भी बहुत जल्दी पहुंच जाते है।

बॉलीवुड में कई स्टार्स अपने प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते है।

वही कभी कभी यहीं खबरें विवादो का कारण बन जाती है। जो स्टार्स की जिंदगी और फिल्मी करियर का सफर दोनों को खत्म करके ही दम लेती है।

तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनका करियर उनकी ही गलतियों के कारण खत्म हो गया था।

1. रिया चक्रवर्ती

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी विवादों में रही थी। इस चीज को लेकर सोशल मीडिया पर रिया को काफी ट्रोल किया जा रहा था।

सुशांत के आत्महत्या करने के बाद रिया की जिंदगी में उथल पुथल मच गयी थी। वह ड्रग्स के केस में करीब एक महीने तक जेल में रही थी।

2. मंदाकिनी

“राम तेरी गंगा मैली” से मशहूर हुई मंदाकिनी इस फिल्म की वजह से रातों-रात सुपरस्टार बनकर उभरी थी।

अपने बोल्ड और बिंदास अदाओं के अलावा मंदाकिनी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती थी।

मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी जुड़ चुका हैं। उन्होंने दाऊद से प्यार के कारण फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा भी कह दिया था। आज ये अभिनेत्री गुमनामी की जिंदगी जी रही है।

3. शाइनी आहूजा

शाइनी आहूजा ने गैंगस्टर, लाइफ इन अ मेट्रो, भूल-भुलैया जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करते हुए लोगों की तारीफे बटोरी थी। वहीं 2009 में हुई एक घटना ने उनकी जिंदगी बरबाद करके रख दी।

शाइनी के घर में काम करने वाली महिला ने उनपर रेप और धमकाने का आरोप लगा दिया था। जिस कारण इस अभिनेता को 7 साल जेल में बिताने पडे थे।

4. ममता कुलकर्णी

अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली ममता कुलकर्णी का नाम भी अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ चुका था।

उस समय खबरों में कहा गया था कि उनके अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ रिश्ते थे। खबरों की मानी जाए तो उन्हें फिल्मों में काम मिलने की वजह छोटा राजन ही था।

वहीं उन्होंने 2003 में ड्रग डीलर विक्की गोस्वामी से शादी की और केन्या में जाकर बस गयी। उनके इस फैसले से सभी हैरान हो गए थे।

5. शक्ति कपूर

शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में हर किरदार को बखूबी निभाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2005 में एक चैनल द्वारा उनके ऊपर स्टिंग ऑपरेशन किया गया था।

इसके बाद वे कास्टिंग काउच स्कैंडल में फंस गए थे। इसका असर उनके करियर पर काफी पड़ा था।

6. अमन वर्मा

बॉलिवुड और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अमन वर्मा भी साल 2005 में कास्टिंग काउच स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए थे, जिसके बाद इनका करियर बर्बाद होता चला गया था।

7. विजय राज

अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाले विजय राज भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2005 में विजय को दुबई के अबू धाबी एयरपोर्ट पर ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

विजय को बाद में जमानत मिल गयी थी। जेल जानें के कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और उसका असर उनके करियर पर भी पड़ा था।

Tags: Entertainment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra