• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Tuesday, July 1, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

उर्वशी रौतेला ने अरब फैशन वीक में पहनी करोड़ो रूपये की सोने से बनी और हीरों से जड़ी ड्रेस, बनीं आकर्षण का केंद्र

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Twitter Trends, News

उर्वशी रौतेला हमेशा अपने बोल्ड लुक से खबरों में बनी रहती है लेकिन इस बार उन्होंने अपने स्टाइल से सभी को हैरान कर दिया है। हैरान करने के अलावा उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

उर्वशी अरब फैशन वीक में दो बार शामिल होने वाली पहली भारतीय बनने का गौरव हासिल कर लिया है। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने अरब फैशन वीक में 40 करोड़ रुपये की कीमत वाली सोने की ड्रेस पहनी थी। जिससे वहां मौजूद लोग भौचक्के रह गए थे और उन्हें खूब चीयर भी करते हुए नजर आये थे।

उर्वशी रौतेला ने सोने की पहनी इस ड्रेस को जैसे ही सोशल मीडिया पर डाला वैसे ही उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैन्स ने उनकी इस तस्वीर की जमकर तारीफ की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

उर्वशी रौतेला एक हाई डीप कट स्प्लिट गोल्डन एम्बेलिश्ड गाउन पहने हुए नजर आ रही थी। उर्वशी ने बैलून स्लीव्स और हैवी मेकअप के साथ एक शानदार गोल्डन रॉब पहना था। उनका यह गोल्डन रॉब काफी लम्बा था। इस ड्रेस में वो क्लियोपेट्रा जैसी नजर आ रही थी।

उनका हेडगियर असली सोने से और हीरो से बना था। इस ड्रेस को प्रसिद्ध डिजाइनर फर्ने वन अमाटो ने डिजाइन किया था। अमाटो इससे पहले बेयॉन्से और जेनिफर लोपेज जैसे स्टार्स के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं।

उर्वशी रौतेला के करियर की बात की जाए तो वो बहुत जल्द ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वो रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

इसके अलावा वो तेलगु फिल्म ‘ब्लैक रोज’ में काम कर रही है। इस फिल्म के जरिये वो तेलगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। उनकी ये फिल्म हिंदी में भी रिलीज की जाएगी। उर्वशी ने इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

उर्वशी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2013 में आई फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से किया था। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में वो मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 में बतौर जज के रूप में नजर आयी थी।

Tags: Entertainment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra