• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Wednesday, March 22, 2023
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

1997 में आई फ़िल्म ‘विरासत’ की शहरी मेम का बदल गया है लुक, लोग बोले ये तो 16 की लगती है

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in News

साल 1997 में एक फिल्म विरासत रिलीज हुई थी। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म में शामिल थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, तब्बू और पूजा बत्रा मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आये थे।

पूजा बत्रा शहर की गोरी के किरदार में दिखाई दी थी। फिल्म में अपनी स्टाइलिश अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली पूजा बत्रा 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर आई फिल्म स्क्वॉड में नजर आयी थी।

पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। पूजा लगातार अपने वीडियोज और फोटोज फैन्स के साथ शेयर करती है।

हाल ही में पूजा ने इंस्टग्राम पर कुछ लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसे देखने के बाद आप विश्वास नहीं कर पाएंगे कि ये वही विरासत वाली गोरी है। दरअसल, इतने साल के बाद भी वे पहले की तरह ही यंग और स्टाइलिश नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Batra Shah (@poojabatra)

उन्होंने अपनी तस्वीरे इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें उन्होंने उन्हें येलो कलर के बीच वियर लुक में देख सकते है।

तस्वीरों में पूजा के खुले बाल और आंखों पर काला चश्मा उनके लुक को और चार-चाँद लगा रहा है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

पूजा की फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने 1995 में आई फिल्म विश्वविधाता से अपना डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने विरासत, भाई, हसीना मान जाएगी , जोड़ी नंबर 1, नायक जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वो आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2017 में आई फिल्म मिरर गेम में नजर आयी थी।

पूजा ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है। पूजा बत्रा ने 2002 में सोनू एस. अहलूवालिया से शादी की थी।

हालांकि 2011 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद पूजा ने 2019 में नवाब शाह से शादी की।

पूजा अक्सर अपने पति के साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते है। नवाब शाह भी एक अभिनेता है।

Tags: Entertainment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra