• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Tuesday, May 6, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

लोकप्रियता और खूबसूरती के मामले में टीवी की ये 6 सुंदर अभिनेत्रियां बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती है कड़ी टक्कर

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in TV Celebrity

टीवी की सबसे सुंदर अभिनेत्रियां जो सीरियल्स और शोज में बेहतरीन काम करके दर्शकों को अपना दीवाना बना चुकी है और वो सुंदरता और अभिनय के मामले में बड़े पर्दे की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हुई नजर आती है।

तो आज हम आपको छोटे परदे की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है।

जैस्मीन भसीन

टशन-ए-इश्क और दिल से दिल तक जैसे टीवी शो में लीड किरदार निभाकर जैस्मीन घर-घर में मशहूर हो गयी है। इसके अलावा वो बिग बॉस 13 में अपनी क्यूटनेस और सादगी से फैंस को अपना दीवाना बना चुकी हैं।

इसके अलावा वो टीवी अभिनेता अली गोनी के साथ अपने रिश्तों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है।

जेनिफर विंगेट

दिल मिल गए, सरस्वतीचंद्र, बेपनाह और बेहद जैसे टीवी शो में काम करके जेनिफर अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं।

इसके अलावा दर्शकों को उनका ने बेहद और बेहद 2 में ग्लैमरस भूमिका काफी पसंद आयी थी। जेनिफर छोटे पर्दे की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार है।

उनकी पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 9 अप्रैल 2012 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी लेकिन नवंबर 2014 में ये दोनों अलग हो गए थे।

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक की गिनती टीवी इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में की जाती है। वो अपनी सादगी के लिए मशहूर है। बिग बॉस 14 में उनके स्ट्रांग ओपिनियन और अच्छे व्यवहार के जरिये ही वो उस साल की विनर बनी थी।

रुबीना ने टीवी शो शक्ति- अस्तित्व के एहसास छोटी बहू और पुनर्विवाह में अपने अभिनय की छाप छोड़ है और इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे चुकी है।

रुबीना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2018 में अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी की थी।

शहनाज गिल

शहनाज गिल कई म्यूजिक वीडियो और पंजाबी फिल्मों के अलावा बिग बॉस 13 में प्रतियोगी के रूप में नजर आ चुकी हैं। इसी शो के जरिये उन्होंने घर-घर में अपनी जगह बना ली थी।

उनकी और इस सीजन के विनर दिवगंत अभिनेता सिद्दार्थ शुक्ला के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी। वो दोनों रिलेशनशिप में भी थे। पिछले साल अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

हिना खान

सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन शो, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की भूमिका निभाने के बाद हिना खान को घर घर में मशहूर कर दिया था।

इसके बाद में वो रियलिटी शो बिग बॉस 11 में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आयी थी। हालांकि वो जीत नहीं पायी थी लेकिन चर्चा में काफी रही थी।

इसके बाद उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में ‘कोमोलिका’ का नेगेटिव किरदार निभाकर सभी को हैरान कर दिया था।

रश्मि देसाई

सीरियल उतरन में तपस्या का किरदार निभाकर मशहूर हुई रश्मि देसाई को उनके फैंस काफी पसंद करते है। रश्मि अच्छी अभिनेत्री के साथ-साथ बहुत खूबसूरत भी हैं। रश्मि बिग बॉस 13 और 15 में एक प्रतियोगी के रूप में नजर चुकी हैं।

वो टेलीविजन जगत के साथ-साथ भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मे में भी काम करती हुई दिखाई दे चुकी हैं।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra