• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Tuesday, May 6, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए कुल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं शार्क टैंक इंडिया की अरबपति विनीता सिंह

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in TV Celebrity

जब भी बिजनेस की बात आती है तो हमेशा हमारे सामने सफल बिजनसमैन का नाम ही आता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बिजनेसवूमेन के बारे में बताएंगे जिन्होने अपने दिमाग और मेहनत से करोड़ों की कंपनी बना दी है।

तो आज हम आपको शार्क टैंक इंडिया की जजों में से एक विनीता सिंह के बारे में बात करने जा रहे है जो शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सीईओ और फाउंडर है और साथ ही साथ उनकी नेटवर्थ के बारे में बताएंगे।

विनीता सिंह दिल्ली में पैदा हुई थी। विनीता ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल,आरके पुरम से की थी।

इसके बाद 2005 में उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आईआईटी मद्रास से की और फिर 2007 में आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री ली।

एमबीए पूरी होने के बाद उन्हें बहुत से जॉब्स ऑफर आने लगे और यहाँ तक की उन्हें 1 करोड़ की जॉब का ऑफर मिला।

लेकिन विनीता ने वो जॉब भी लेने से मना कर दिया और वो 23 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई जानें का फैसला किया जिसके चलते उनके माता-पिता उनसे काफी नाराज हुए थे।

विनीता जब मुंबई आयी तो उन्होंने “वूमेन लिंगेरी ब्रांड” बनाने की सोची लेकिन पैसो की कमी के चलते उनका ये काम नहीं बन पायी। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी।

इसके बाद उन्होंने एक और बिजनेस की शुरुआत की। अपनी उस कंपनी का नाम “क्वेट्ज़ेल वेरीफाई प्राइवेट लिमिटेड” था।

इस कंपनी में दूसरी कंपनी में नये काम करने वाले कर्मचारियों के बैकग्राउंड के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी।

विनीता को इस कंपनी को चलाने के लिए 10 हजार रुपए महीने मिलते थे लेकिन ये कंपनी भी 5 साल से ज्यादा नहीं चल सकी।

विनीता का जब ये बिजनेस बंद हो गया तब उन्होंने महिलाओ के बारे में सोच कर कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट से सम्बन्धित कंपनी बनाने के बारे में सोची।

क्योंकि उस समय महिलाओ के लिए किसी अच्छे ब्रांडेड कंपनी के द्वारा कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट नहीं बना करते थे।

उस समय विनीता ने उन महिलाओ को ध्यान में रखते हुए एक ऐसे बिजनेस की शुरुआत की जिसमें ज्यादा फैशनेबल महिलाये, अभिनेत्री या फिर अमीर फैमिली की महिलाओ के लिए कुछ प्रोडक्ट्स तैयार किये जाये।

इस पर काफी रिसर्च करने के बाद विनीता ने शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की शुरुआत कर दी। इस कंपनी की शुरुआत करने में विनीता के पति कौशिक मुखर्जी ने उनका साथ दिया।

आज ये दोनों मिलकर अपने इस बिजनेस को सफलता की नयी ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे है। शुगर कॉस्मेटिक कंपनी शुरुआत में अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन बेचा करती थी।

उसके बाद उन्होंने अपना पहला स्टोर उत्तर प्रदेश में 2019 में खोला था और आज इस कंपनी के 130 शहरों में 2500 से भी ज्यादा स्टोर खुल गए है।

आज के समय में देखते ही देखते इस कंपनी की कमाई करोड़ों में हो गयी है। 38 साल की विनीता की कुल नेटवर्थ लगभग 2019 में लगभग 59 करोड़ रुपये के करीब थी पर यह आज 100 करोड़ के लगभग है। इसके अलावा उनके पति की भी 200 करोड़ की फैब बैग कम्पनी है।

दोनों के पास करोड़ो की कीमत के घर और गाड़िया भी हैं। उनकी अचल संपत्ति के मूल्य का सही सही कोई आंकड़ा नहीं मिला है।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra