• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Friday, January 27, 2023
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in TV Celebrity, Twitter Trends

अभिनेत्री मौनी रॉय ने 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की शादी में टीवी और बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की थी।

जो लगातार अपने सोशल मीडिया से इस कपल की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे है। तो आज हम आपको इस कपल की नेटवर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे है।

जानें कितने पढ़े-लिखे हैं मौनी रॉय और सूरज नांबियार

मौनी रॉय ने 12वीं तक की पढ़ाई कूचबिहार के बाबरहाट के केंद्रीय विद्यालय से की थी और फिर उन्होंने अपने माता-पिता के कहने पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन की पढाई की लेकिन बीच में ही ये पढ़ाई छोड़कर अभिनय की दुनिया में चली गयी।

पहले मौनी ने टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया और उसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी। वो आखिरी बार वेल्ले फिल्म में काम करती हुई नजर आयी थी।

वहीं मौनी के पति सूरज नांबियार ने आर. वी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक करने के बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इन्वेस्टमेंट साइंस और इंटरनेशनल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रखी है।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की नेटवर्थ के बारे में जानिये

मौनी वर्तमान में टीवी जगत का काफी बड़ा नाम है और अब वह फिल्मों में काम करती हुई नजर आ रही है। मौनी की सलाना कमाई की बात की जाए तो वो लगभग एक करोड़ रुपये है।

उनकी कुल संपत्ति करीब 10 करोड़ से ऊपर है। दूसरी तरफ उनके पति सूरज की कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये के आसपास है।

मौनी की कमाई अभिनय करने के अलावा मॉडलिंग, विज्ञापनों से होती है। इसके आलावा वह अपने सोशल मीडिया पर भी ब्रांड का प्रोमोशन करके कमाई करती रहती है।

मौनी के पति सूरज की बात की जाए तो वह वर्तमान में चार्टर्ड अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट एसोसिएशन के सदस्य है और यूएई में कैपिटल मार्केट्स के डायरेक्टर हेड भी है।

मौनी की आने वाली फिल्म की बात करे तो वो रणबीर-आलिया स्टारर ब्रह्मास्त्र में काम कर रही है।

Tags: Entertainment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra