• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Thursday, May 8, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

बिग बॉस में बनी इन 5 जोड़ियों का बाद में हो गया ब्रेकअप

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Twitter Trends

कलर्स टीवी पर दिखाया जानें वाला शो बिग बॉस पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रहा है।

शो में हमनें देखा है कि प्रतिभागी प्यार में पड़ जाते है। बिग बॉस के पिछले सीजन में ईशान सहगल और मायशा अय्यर, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को भी प्यार हो गया था।

अब इन दोनों जोड़ियों का रिश्ता बिग बॉस के घर के बाहर कब तक चलेगा। ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

तो आज हम आपको बिग बॉस में बनी ऐसी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिनका रिश्ता बाहर आते ही खत्म हो गया।

1. कुशाल टंडन और गौहर खान

बिग बॉस 7 में कुशाल टंडन और गौहर खान ने हिस्सा लिया था और यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुशाल-गौहर दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आयी।

दोनों ने शो में एक दूसरे का जमकर सपोर्ट किया लेकिन शो से बाहर आते ही दोनों के रिश्ते में दरार पड़ी और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

2. तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली

2009 के बिग बॉस में काजोल की बहन और अभियंत्री तनीषा ने शो में हिस्सा लिया था। शो के दौरान अरमान कोहली और वो एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। शो में दोनों की काफी लड़ाइयाँ भी देखने को मिली।

दोनों शो में काफी नजदीक आ गए थे कि दर्शकों को लग रहा था कि ये बाहर आते ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। दोनों ने शो से बाहर आने के कुछ महीनों बाद ब्रेकअप कर लिया।

3. अश्मित पटेल और वीना मलिक

हमेशा विवादों का हिस्सा रही पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने बिग बॉस के चौथे सीजन में घर में एंट्री ली थी।

वीना और बॉलीवुड अभिनेता अश्मित पटेल के रिलेशनशिप उस साल काफी चर्चा में रहा था। शो से बाहर आते ही दोनों ने अपने रस्ते अलग कर लिए।

वीना मलिक बाद में दुबई के व्यवसायी के साथ शादी के बंधन में बंध गयी। वहीं अश्मित पटेल अभिनेत्री महक चहल को डेट करने लग गए थे लेकिन अब महक के साथ भी उनका ब्रेकअप हो गया है। महक भी बिग बॉस के पांचवें सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं।

4. करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल

छोटे परदे की बड़ी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अपनी हाइट के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी काफी सुर्खियों में रहती है।

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल ने बिग बॉस सीजन 8 में हिस्सा लिया था और वहीं दोनों पहली बार मिले थे।

दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने 2016 में अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया।

5. सारा खान और अली मर्चेंट

बिग बॉस के चौथे सीजन में टीवी अभिनेत्री सारा खान और अभिनेता अली मर्चेंट की जोड़ी ने काफी सुर्खिया बटोरी थी क्योंकि दोनों ने नेशनल टीवी पर शादी की थी, लेकिन यह शादी 2 महीने तक ही चल सकी थी।

दर्शकों ने दोनों की शादी को पब्लिसिटी स्‍टंट कहा था। वहीं दोनों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए दोनों पर 50 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra