• News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics
Saturday, May 10, 2025
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result
Bollywood Masala
No Result
View All Result

जानिए कौन हैं देश के सबसे रईस अंबानी परिवार की नई दुल्हन कृशा शाह

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 17, 2022
in Twitter Trends

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल ने 20 फरवरी को कृशा शाह से शादी कर ली है। दोनों की तमाम तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

उनकी शादी में में रीमा जैन, श्वेता और जया बच्चन सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं थी। जब से कृशा शाह की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगी हैं, तब से लोगअनमोल अंबानी की दुल्हन के बारे में जानने में लगे हुए है।

मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी कृशा एक सोशल वर्कर और इंटरप्रेन्योर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक सोशल नेटवर्किंग कंपनी डिस्को की फाउंडर हैं, जो क्रिएटिव कोलैबोरेशन, इंटरनेशनल नेटवर्किंग और कम्युनिटी बिल्डिंग में विशेषज्ञता रखती है।

पहले कृशा यूके में एक्सेंचर के लिए काम करती थीं और फिर इंटरप्रेन्योर बनने के लिए देश लौट आईं। उन्होंने एक मेंटल हेल्थ कैंपेन भी शुरू किया था।

इसका नाम #लवनॉटफियर है, जो उन लोगों के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में बात करता है जो कोविड -19 महामारी के दौरान लोगों के सामने आये है।

अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से राजनीतिक अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है।

उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अपनी हायर एजुकेशन हासिल की है और सोशल पॉलिसी और डेवलपमेंट में डिग्री हासिल की है।

अनमोल और कृशा की सगाई दिसंबर 2021 में हो चुकी थी। इसके बाद 18 फरवरी 2022 से मेहंदी सेरेमनी के साथ उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हुई थी।

अपनी मेहंदी सेरेमनी में कृशा जहां मल्टीकलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अनमोल भी काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे।

शादी में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी और टीना अंबानी की ननद दीप्ति सालगांवकर और नीता की ननद नीना कोठारी भी पहुंचे थे।

सोशल मीडिया की तस्वीरों में दुल्हन कृशा शाह लाल और सुनहरे रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है।

उन्होंने अपने लुक को कैरी करने के लिए डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी भी पहनी थी। वहीं, आइवरी कलर की शेरवानी में अनमोल काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अपने लुक को साफा और दोशाला से पूरा किया था।

20 फरवरी 2022 को दोनों की शादी हो गयी थी। वहीं दुल्हन कृशा शाह की बहन नृति शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी समारोह की एक झलक शेयर की थी।

इसमें कृशा और अनमोल अपनी मां फाल्गुनी दवे व टीना अंबानी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे। इस पोस्ट पर नृति ने कैप्शन देते हुए लिखा था -ज्यादा प्यार करने वाली सास।

Tags: Entertainment

Categories

  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra

No Result
View All Result
  • News
  • Bollywood
  • TV Celebrity
  • Viral
  • Sports
  • Politics

Copyright © 2021 Bollywood Masala Designed by Utkarsh Mishra